Aadhaar Card में URN और SRN क्या हैं? इनके माध्यम से आधार कार्ड का स्टेटस कैसे ट्रैक करें

Aadhaar Card में URN और SRN क्या हैं? इनके माध्यम से आधार कार्ड का स्टेटस कैसे ट्रैक करें

अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि आप बिना वैलिड प्रूफ एड्रेस प्रूफ के भी अपने आधार एड्रेस को बदल सकते हैं, इसके बारे में आप यहाँ जान सकते हैं। इसके अलावा आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर URN और SRN नंबर क्या होते हैं, और आधार कार्ड के लिए इनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, कैसे आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं, और इनका इस्तेमाल आखिर कहाँ किया जा सकता है। आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं। आइये जानते हैं आखिर यह है क्या?

URN क्या है?

इसे अपडेट रिक्वेस्ट नंबर कहा जाता है। आपको बता देते हैं कि जब आप किसी आधार एनरोलमेंट सेण्टर के माध्यम से अपने आधार में अपनी कोई डिटेल अपडेट करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको एक 14 अंकों का यूनीक नंबर दिया जाता है, जिसे URN कहा जाता है। 

SRN क्या है?

इस नंबर को सर्विस रिक्वेस्ट नंबर कहा जाता है। जब आप आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाकर अपने आधार की कुछ डिटेल्स को अपडेट करते हैं तो आपको एक 14 अंकों का यूनीक नंबर दिया जाता है, इसे सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यानी SRN दिया गया है। अब आपको बता देते हैं कि इन दोनों ही नंबर का इस्तेमाल आधार कार्ड के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। आइये जानते है कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।

कैसे SRN और URN के माध्यम से आधार का स्टेटस ट्रैक करें?

  • इसके लिए आपको आधार के पोर्टल पर जाना होगा। https://uidai.gov.in/ इसपर क्लिक करके आप यहाँ जा सकते हैं।
  • यहाँ आपको चेक एड्रेस अपडेट स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको यहाँ अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। अब आपको अपने आधार अपडेट के स्टेटस को जानने के लिए URN या SRN नंबर को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको यहाँ वेरिफिकेशन कोड को दर्ज करना होगा, इसके बाद जैसे ही आप यहाँ सबमिट पर क्लिक करते हैं तो आपको अपने आधार का अपडेट स्टेटस मिलने वाला है। 
  • इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आप 1947 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी अपने आधार के स्टेटस को जान सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo