1 मिनट में चेक करें पूरा दिन कूलर चलाने पर कितना आएगा बिजली बिल.. 99% लोग नहीं जानते ये गुना गणित
अगर आप लगातार कूलर चला रहे हैं तो इसमें कितनी बिजली खर्च होती है?
क्या कूलर में AC से ज्यादा बिजली की खपत होती है?
यहाँ आपको कूलर से कितनी बिजली की खपत होती है, उसका गुना गणित मिलने वाला है।
सभी जानते हैं कि बजट के कारण और बिजली की बचत के लिए ही लोग कूलर खरीदते हैं। असल में, ऐसा देखा गया है कि AC से बिजली की खपत बेहद ज्यादा होती है, कभी कभी तो ऐसा होता है कि आप अपना माथा ही पकड़ लेते हैं। कई मायनों में इसे हकीकत कहा जा सकता है और कई मामलों में इसे आप लोगों के द्वारा फैलाया गया भ्रम भी मान सकते हैं। आइए जानते हैं कूलर लंबे समय तक चलाने में आपका बिजली का बिल कितना आ सकता है। इस बारे में शायद ही ज्यादा लोग जानकारी रखते होंगे। जहां AC 1000 से 3000 watt तक बिजली खाता है वहीं कूलर सिर्फ 100 से 300 watt बिजली की खपत पर ही चल जाता है। यानि कूलर AC के मुकाबले 10 गुना कम बिजली की खपत करता है, यह आँकड़े कहते हैं। आइए यहाँ जानते और समझते हैं कि आखिर कूलर की बिजली खपत का गुना गणित क्या है।
Surveyकूलर की बिजली खपत कैसे पता करें?
यह ज्यादा मुश्किल भी नहीं है, इस प्रोसेस को बेहद आसान ही माना जा सकता है। कूलर के पीछे या नीचे की ओर से लेबल होता है जिसमें voltage और current लिखा होता है। बस इन दोनों को आपस में गुणा कर दीजिए। Power Consumption = Voltage x Current- ऐसा करने के बाद आपको जो मिलने वाला है, उतनी ही बिजली की खपत आपका कूलर करता है।
उदाहरण के लिए अगर कूलर पर 230V और 1.3A लिखा है तो 230 x 1.3 = 299 watt। यानि आपका कूलर करीब 300 watt बिजली की खपत करता है। इसे अगर आप गणित में समझें तो यह 300 watt = 0.3 kilowatt के आसपास बैठता है। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि महीने में आपका कितना बिल कूलर चलाने के बाद आने वाला है।

महीने का खर्च कितना होगा?
उदाहरण के लिए माँ लेते हैं कि आपका कूलर 200 watt का है और रोज 8 घंटे चलता है तो रोज 1.6 unit बिजली खर्च होगी। महीने में 48 unit के आसपास इसी गणित से खर्च होने वाले हैं। ऐसे में अगर आपके इलाके में बिजली की दर 7 रुपये यूनिट है, आप अपने यूनिट के हिसाब से इसका गणित कर सकते हैं। 7 रुपये यूनिट के हिसाब से पूरे महीने कूलर चलाने पर आपका बिजली का बिल 336 रुपये के आसपास का आने वाला है। अब आप जानते हैं कि आपका बिजली का खर्च कितना होने वाला है, कूलर चलाने पर आपको कितना बिजली का बिल अदा करना है अब आप जानते हैं। हालांकि, 99% लोग इस गुण गणित के बारे में कुछ जानते ही नहीं हैं।
अगर आपको यह बिजली का बिल भी ज्यादा लग रहा है तो आइए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं कि आखिर आप क्या कर सकते हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा बिजली की खपत कम हो जाने वाली है।
बिजली की खपत कम करने के तरीके
- अगर आप ज्यादा से ज्यादा बिजली की खपत को काम करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कमरे के साइज़ के अनुसार कूलर खरीदना चाहिए।
- कूलर को शेड में रखना सबसे बेस्ट सोल्यूशन हो सकता है, धूप में अगर आप इसे रखते हैं तो यह कूलिंग के लिए ज्यादा मेहनत करता है और इसमें बिजली ज्यादा लगती है।
- हर 10-15 दिन के अंदर आपको कूलर की टंकी के अलावा इसके पैड्स की अच्छे से सफाई भी करनी चाहिए।
- कूलर चलाते हुए आप टाइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं, आजकल बाजार में इस तकनीकी वाले कूलर उपलब्ध हैं।
- जैसा AC के साथ करते हैं, आपको कमरे के कोने कोने में कूलिंग के लिए कूलर के साथ पंखा भी चलाना चाहिए।
- कमरे के दरवाजे और खिड़कियाँ इस तरह रखिए कि ठंडी हवा बाहर न जाए लेकिन थोड़ी cross ventilation का जरूर ध्यान रखें।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: 45 डिग्री गर्मी से बचने के लिए AC की ये वाली सेटिंग आएगी काम.. मौसम विभाग का हीट अलर्ट होगा कंट्रोल
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile