45 डिग्री गर्मी से बचने के लिए AC की ये वाली सेटिंग आएगी काम.. मौसम विभाग का हीट अलर्ट होगा कंट्रोल

HIGHLIGHTS

अगर आप भीषण गर्मी के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो आपको क्या करना चाहिए।

AC की इस सेटिंग को ऑन करके आप 45 डिग्री की गर्मी से राहत पा सकते हैं।

IMD की ओर से भी इस समय हीट अलर्ट जारी कर दिया गया है।

45 डिग्री गर्मी से बचने के लिए AC की ये वाली सेटिंग आएगी काम.. मौसम विभाग का हीट अलर्ट होगा कंट्रोल

गर्मी ने जब से अपने तेवर दिखाना शुरू किया है, उसी समय से समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर IMD यानि मौसम विभाग की ओर से एक अलर्ट भी जारी कर दिया जाए तो डर और ज्यादा बढ़ जाता है। मौसम विभाग की ओर से इस समय भयंकर हीट अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर इसे बचना है तो आपको AC का ही सहारा लेना होगा। हालांकि, अगर आप AC को सही तरह से चला रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आप गर्मी से बच पाएंगे यह एक सपने जैसा ही है। इसी कारण आपको AC की एक सेटिंग को इसी समय चेंज कर देना चाहिए। हम आपको यहाँ बिजली बचाने के दमदार टिप्स के साथ साथ AC की इस सेटिंग के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

AC की कौन सी सेटिंग चेंज करनी चाहिए?

अब जब आप देख रहे हैं कि उत्तर भारत इस समय पूरी तरह से गर्मी की चपेट में आ चुका है। शायद ही कोई ऐसा राज्य ऐसा होगा जहां गर्मी ने अपने तेवर नहीं दिखाएं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से हीट वेव अलर्ट का आना भी खतरे की बात मानी जा रही है। इसी के चलते लोगों को घरों में रहने की ही सलाह भी दी जा रही है। अब अगर आप घर पर हैं या इस समय ऑफिस में हैं तो आपको AC का सहारा गर्मी की चपेट में आने से बचने के लेना ही होगा। अब अगर आप AC का सहारा ले रहे हैं तो आपको यह भी ध्यान रखना है कि आप AC को किस सेटिंग पर चला रहे हैं। आइए पूरा गुना-गणित समझते हैं कि आखिर आपको करना क्या चाहिए, जिससे आपको गर्मी से राहत भी मिले और आपकी बिजली की खपत भी बढ़ें।

कुछ लोग समझते हैं कि अगर वह AC को 18-16 डिग्री पर चलाएंगे तो उन्हें ज्यादा कूलिंग मिलने वाली है, लेकिन इससे नुकसान यह है कि कमरा तुरंत ठंडा नहीं होता है, बल्कि इसके बजाए कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता रहता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। इसलिए आपको AC इस सेटिंग पर तो नहीं चलाना चाहिए। अगर विशेषज्ञों की मानें तो AC को अगर आप सही प्रकार से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके लिए आइडील टेम्परेचर के लिए 24 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए। इससे आपको कूलिंग अच्छी मिलती है। रीमोट की इस सेटिंग से आपकी बिजली की खपत में भी कमी आने वाली है इसके अलावा AC आपको लंबे समय के लिए कूलिंग भी देने वाला है। इसके अलावा किन चीजों को अपनाना जरूरी।

अगर आप AC से ज्यादा से ज्यादा कूलिंग लेना चाहते हैं तो आपको कुछ अन्य चीजें भी करनी चाहिए, आइए इनके बारे में भी जानते हैं।

  • AC के साथ पंखा चलाया जा सकता है। इससे हवा पूरे कमरे तक पहुँच जाती है।
  • फ़िल्टर की सफाई समय समय पर करते रहना जरूरी है।
  • आउटडोर यूनिट की सफाई भी जरूरी।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी के टोटे-टोटे कर देगा पुराना कूलर..सबसे बेस्ट है 2 रुपये वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile