किसी दूसरी लोकेशन या किसी दूसरे व्यक्ति के लिए कैसे बुक करें OLA CAB?

किसी दूसरी लोकेशन या किसी दूसरे व्यक्ति के लिए कैसे बुक करें OLA CAB?

OLA Cabs, UBER, Meru Cabs और अन्य कई ऐसी ही सेवाओं ने हमारे रोजमर्रा के काम को काफी आसान कर दिया है। आपको बता देते हैं कि इन यातायात की सेवाओं से अब एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित जाना बड़ा ही आसान हो गया है। हालाँकि अगर हम कुछ सालों पहले की ही बात करें तो यह काफी मुश्किल था। यह बड़ा ही मुश्किल था कि आपको कोई कैब आसानी से मिल जाए, हालाँकि अगर मिल भी जाती तो आपको बहुत अधिक मोल भाव करना होता था, इसके बाद ही आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच पाते थे। 

हालाँकि कई बार सौदा न होने के कारण आपको काफी परेशानी का सामना भी करना होता था, कई बार तो आप अपनी मजबूरी के कारण मुंह मांगे पैसे भी देने को तैयार हो जाते थे। लेकिन इन सेवाओं के आने के बाद से यह सब ख़त्म सा ही हो गया है। सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है। अब आप कहीं भी अपने लिए या अपने किसी भी करीबी के लिए भी कैब को बड़ी आसानी से बुक कर सकते हैं। 

हालाँकि ऐसा भी बार होता है कि आप किसी अन्य स्थान पर रहते हैं और आपको किसी अन्य स्थान के लिए आपसे कोई आपका करीबी ओला कैब बुक करने के लिए कहता है। अब जो लोग इस बारे में जानते हैं वह तो बड़ी आसानी से ऐसा कर सकते हैं, लेकिन जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए बड़ा मुश्किल हो जाता है। हालाँकि आप हम आपको आपको इसी समस्या से छुड़ाने के लिए कुछ स्टेप्स ले आये हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर आप कैसे किसी अन्य स्थान पर रहते हुए भी किसी अन्य स्थान या किसी अन्य व्यक्ति के लिए भी कैब की बुकिंग कर सकते हैं। उसी स्थान पर निर्धारित समय पर आपको कैब मिल जाने वाली है। 

कैसे किसी अन्य व्यक्ति या स्थान के लिए बुक करें OLA कैब?

  • यह सेवा उन लोगों के लिए काफी काम आती है, जब आप किसी ऐसे स्थान पर हैं, जहां कनेक्टिविटी की कोई समस्या है, अगर ऐसा है तो आपके लिए आपका कोई भी करीबी कहीं ओर रहते हुए भी इस सेवा का लाभ उठाकर आपके लिए कैब की बुकिंग का सकता है। आइये अब जानते हैं आखिर आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना है। 
  • सबसे पहले अपने फोन में पहले से ही मौजूद OLA Cab ऐप को ओपन करें, इसके बाद इस ऐप में ही आपको पिचक अप लोकेशन का चुनाव करना है। इसका मतलब है कि यह अपने आप ही आपको बुकिंग लोकेशन हो जाने वाली है। 
  • इसके बाद आपको कैब आदि के लिए सर्च करना है, जैसे ही आपको कोई कैब मिल जाती है, आपको अपनी ड्राप लोकेशन को यहाँ दर्ज कर देना है। आमतौर पर आपको ड्राप लोकेशन आपकी होम लोकेशन होती है। हालाँकि आप इसके भी पता दर्ज कर सकते हैं। जहां भी आपको किसी अन्य व्यक्ति को ड्राप करना है। 
  • इसके बाद कैब को बुक करने के लिए कन्फर्म कर दें। जैसे ही आपकी डिटेल्स कन्फर्म हो जायेंगी, आप बड़ी आसानी से अपने कैब के ड्राईवर को कॉल कर सकते हैं। और उसे अपनी परिस्थिति के बारे में पता सकते हैं। इसके अलावा आप उसे यह भी बता देते हैं कि आखिर आपको सामने वाले व्यक्ति को कहाँ से पिक करना है, और कहाँ ड्राप करना है। 
  • हालाँकि इस बात का भी ख़याल रखें कि आपको अपने परिवार के उस सदस्य को भी फोन करके बताना है कि आपकी कैब बुक हो गई है, आप उसे ड्राईवर का नंबर भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप इस कैब को ट्रैक भी कर सकते हैं।
  • इसी दौरान आपको पेमेंट भी करना होगा, आप राइड से पहले ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं, इसके अलावा आप बाद में भी पेमेंट कर सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo