क्या आप तलाश रहे हैं COVID हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन या दवाएं? कुछ ऐसे सर्च कर सकते हैं ऑनलाइन

क्या आप तलाश रहे हैं COVID हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन या दवाएं? कुछ ऐसे सर्च कर सकते हैं ऑनलाइन
HIGHLIGHTS

आप ट्विटर के एडवांस्ड सर्च बार का इस्तेमाल करके Covid-19 के इस प्रकोप से बचने के लिए मदद ले सकते हैं

ट्विटर पर आप इस मदद को कैसे पा सकते हैं, आज हम आपको इसके बारे में ही बताने वाले हैं

आपको इस महामारी के दौर में कुछ राहत देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं

भारत आज उस सीढ़ी पर आकर खड़ा हो गया है, जहां से उसे मात्र मदद और मदद की ही जरूरत है, हालाँकि बहुत से देश भारत की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ा चुके हैं, ऐसा होने से COVID-19 दूसरी लहर से लड़ने में भारत को बड़ी मदद मिलने वाली है। देश हर एक दिन में 3.5 लाख + COVID मामले दर्ज कर रहा है, और हर गुजरते दिन के साथ यह संख्या केवल बढ़ ही रही है। आज माहौल आ चुका है कि देश में हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं के लिए मारा मारा फिरना पड़ रहा है।

COVID अस्पताल बेड्स, ऑक्सीजन और बाकी सब कुछ प्रभावित व्यक्ति के इलाज के लिए खोजने के लिए भारतीय पहले से कहीं अधिक सोशल मीडिया पर भरोसा कर रहे हैं। कई विश्वसनीय ऑनलाइन स्रोत हैं जो लोगों को यह जानने में मदद करते हैं कि उन्हें COVID संकट से लड़ने के लिए क्या चाहिए। आइए इन चीजों पर एक नज़र डालते हैं।

COVID 19 SOS में कैसे आपकी मदद करेगा सोशल मीडिया

सरकारी स्रोतों के अलावा, भारतीय एक दूसरे की मदद करने के लिए ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यहां तक कि व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भरोसा कर रहे हैं। इन सबके बीच, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर लोगों को तत्काल COVID बेड, ICU बेड, प्लाज्मा, ऑक्सीजन, रेमेडिसविर इंजेक्शन और बहुत कुछ खोजने में मदद करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

ट्विटर एक एडवांस्ड सर्च फ़ंक्शन प्रदान कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को विशिष्ट कीवर्ड, फ्रेज, हैशटैग, एक स्पेसिफिक भाषा, भौगोलिक स्थान, और अधिक वाले ट्वीट्स की खोज करने की अनुमति आपको दे रहा है। आपको बस इतना करना है कि सर्च ऑपरेटर के पास जाएं और जो आप खोजना चाहते हैं उसे टाइप करें। अर्थात् आप ट्विटर की मदद भी इस महामारी के काल में ले सकते हैं, और अपने आप की, अपने करीबियों की और अनजान लोगों की भी बड़े पैमाने पर मदद कर सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे? 

  • इसके लिए आपको मात्र ट्विटर पर जाकर सर्च बार में जाना है, और जिस चीज़ के लिए आप खोज कर रहे है, उसे लेकर कोई भी कीवर्ड यहाँ टाइप करना हैं, मान लीजिये आप ऑक्सीजन सिलिंडर वेंडर की खोज कर रहे हैं तो आपको इसे ही लिखकर सर्च करना है। और आपको इससे जुड़े सभी ट्विट यहाँ मिल जाने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आपकी बड़ी मदद हो जाने वाली है।
  • इसके अलावा आप कुछ चैनल आदि को भी यहाँ खोज सकते हैं, यानी अगर आप किसी अकाउंट को लेकर यहाँ जानकारी लेना चाहते हैं तो आप उनके बारे में भी जानकारी ले सकते है, जैसे आप किसी भी न्यू चैनल का नाम लिखकर भी उससे जुड़े सभी ट्विट यहाँ देख सकते हैं।
  • हालाँकि अगर आप किसी एक पर्टिकुलर जगह को लेकर खोज कर रहे हैं तो आपको मात्र इतना ही लिखना है कि हॉस्पिटल बेड्स नियर दिल्ली। या नाम कुछ भी हो सकता है, ऐसा करने से आपको इसके बारे में सभी जानकारी मिल जाने वाली है।
  • हालाँकि आप कुछ समय निर्धारित ट्विट भी यहाँ देख सकते हैं, जैसे आप अगर खोजना चाहते हैं कि दिल्ली विथिन 15 मिनट्स तो आप इसे भी खोज सकते हैं। और इसके बारे में भी आपको जानकारी मिल जाने वाली है।
  • दूसरा तरीका यह भी है कि आप #COVIDSOS आदि की भो खोज कर सकते हैं, आप इसका इस्तेमाल किसी उन सभी ट्विट को तलाशने के लिए कर सकते हैं जो इसे लेकर हुए हैं, जैसे आपको मात्र #COVIDSOS लिखकर नियर दिल्ली लिखना है और आपको सब जानकारी मिल जाने वाली है।

आखिर में हम आपसे इतना ही कहेंगे कि आपको सावधानी भी बरतने की जरूरत है, घर पर रहे, सुरक्षित रहे, अपने हाथों को बार बार धोते रहे, साथ ही दो मास्क का इस्तेमाल जरुर करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo