भारत में ठप हुआ Google Meet, सैंकड़ों लोगों को एक्सेस करने में हो रही दिक्कत

भारत में ठप हुआ Google Meet, सैंकड़ों लोगों को एक्सेस करने में हो रही दिक्कत

आज के समय में जब ऑफिस मीटिंग से लेकर क्लासरूम तक सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है, ऐसे में Google Meet लाखों लोगों की पहली पसंद बन गया है। लेकिन आज अचानक ऐसा हुआ कि जिस प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर की मीटिंग्स चल रही होती हैं, वही कुछ देर के लिए ठप पड़ गया। भारत में बड़ी संख्या में यूज़र्स को Google Meet का वेब वर्ज़न बिल्कुल भी एक्सेस नहीं हो रहा, जिससे कामकाज पर असर पड़ा और सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसे लेकर शिकायतें भी कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सुबह करीब 10:52 बजे से ही यूज़र्स को वेबसाइट खोलने में दिक्कत आने लगी, जो अभी भी जारी है। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ़ 30 मिनट के भीतर ही 400 से ज़्यादा और लगभग लगभग 1 घंटे में 1500 से ज्यादा लोगों नें Google Meet के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई, और देखते ही देखते यह संख्या 1800 के आसपास तक पहुँच गई थी।

जब यूज़र्स ने Google Meet की वेबसाइट खोलने की कोशिश की तो स्क्रीन पर सीधे 502 Error दिखा, मैंने जब ट्राई किया तो वेबसाइट ओपन ही नहीं हो रही थी, केवल लोडिंग ही हो रही थी, जिससे साफ हुआ कि सर्वर में गड़बड़ी है। हैरानी की बात यह है कि Google Meet का मोबाइल ऐप अभी भी सही काम कर रहा है और यूज़र ऐप के ज़रिए मीटिंग में आसानी से जुड़ पा रहे हैं। समस्या केवल वेब वर्ज़न में देखी जा रही है।

डाउनडिटेक्टर पर दर्ज शिकायतों में से 74% लोगों ने वेबसाइट के ना चलने की दिक्कत बताई, 25% यूज़र्स ने सर्वर कनेक्शन की समस्या का ज़िक्र किया और 1% ने वीडियो क्वालिटी से जुड़े इश्यू बताए। इस ख़बर के लिखे जाने तक Google की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे यूज़र्स में और भी चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, समस्या कितने समय में ठीक होगी, यह कहना मुश्किल है, लेकिन उम्मीद है कि Google जल्द ही इस एरर को ठीक करेगा ताकि ऑनलाइन मीटिंग्स फिर से सामान्य हो सकें।

यह भी पढ़ें: Stranger Things 5 उड़ाएगा दर्शकों की नींद! देखें इंडिया में रिलीज डेट और टाइमिंग की सम्पूर्ण डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo