Stranger Things 5 ने उड़ाया गर्दा! देखें इंडिया में रिलीज डेट और टाइमिंग की सम्पूर्ण डिटेल्स

Stranger Things 5 ने उड़ाया गर्दा! देखें इंडिया में रिलीज डेट और टाइमिंग की सम्पूर्ण डिटेल्स

नौ साल से दुनिया भर के फैंस जिस सफर को जी रहे थे, वह अब अपने आख़िरी पड़ाव पर पहुँच रहा है। Stranger Things Season 5 वो सीज़न है जिसका इंतज़ार सबसे ज़्यादा किया जा रहा था,अब सिर्फ़ कुछ घंटों की दूरी पर है। आख़िरी बार Eleven और उसकी टीम Vecna से भिड़ेंगे, और इसी सोच ने दुनियाभर के दर्शकों में एक अलग ही बेचैनी भर दी है। Nostalgia, thrill, डर और इमोशन्स, सब कुछ इस फाइनल सीज़न में एक साथ लौट रहा है। क्या आप इस सफर को एक आखिरी बार फिर से करना चाहते हैं?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या होने वाला है Stranger Things Season 5 में!

Stranger Things का पाँचवाँ और आख़िरी सीज़न रिलीज़ के बेहद करीब है और इसी वजह से इसके फैंस बेसब्री से इसके इंतज़ार में लग गए हैं। पिछले नौ साल से जिस शो ने हमारे दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई, वो अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बार कहानी एक लास्ट लड़ाई की ओर जाती दिख रही है, जहाँ Eleven और उसकी गैंग Vecna को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। यही वजह है कि रिलीज़ से पहले ही इंटरनेट पर सभी का उत्साह चरम पर पहुँच चुका है।

भारत में किस दिन और कितने बजे रिलीज हो रहा है Stranger Things Season 5?

भारत में Stranger Things Season 5, अमेरिका से एक दिन बाद रिलीज़ होगा। अमेरिकी रिलीज़ डेट 26 नवंबर तय हो चुकी है, और इसी शेड्यूल के अनुसार Volume 1 भारत में 27 नवंबर सुबह 6:30 बजे स्ट्रीम किया जाने वाला है, यानी फैंस को सुबह उठते ही नए एपिसोड देखने का मौका मिल जाएगा।

मेकर्स ने सस्पेंस बढ़ाने के लिए उठाया ये कदम

मेकर्स ने इस सीज़न को एक साथ रिलीज़ न करके इसे तीन हिस्सों में बांटकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। कुल आठ एपिसोड आने वाले हैं, Volume 1 में चार, Volume 2 में तीन, और आख़िरी एपिसोड साल के अंतिम दिन दर्शकों को देखने के लिए मिलने वाला है। 26 नवंबर को Volume 1 में आएँगे: The Crawl, The Vanishing of…, The Turnbow Trap, और Sorcerer। फिर 25 दिसंबर को Volume 2 में Shock Jock, Escape From Camazotz, और The Bridge एपिसोड रिलीज किए जाने वाले हैं। इसके अलावा 31 दिसंबर को शो का आख़िरी और सबसे दमदार एपिसोड The Rightside Up दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।

Stranger Things Season 5 की स्टार कास्ट

सीज़न 5 में Stranger Things का कोर स्टारकास्ट पूरी फिर से लौट रहा है, इस शो में आपको Millie Bobby Brown (Eleven), Finn Wolfhard (Mike), Gaten Matarazzo (Dustin), Caleb McLaughlin (Lucas), Noah Schnapp (Will), Sadie Sink (Max) के साथ साथ David Harbour, Winona Ryder, Natalia Dyer जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस आख़िरी सीज़न में हर किरदार की कहानी एक निर्णायक मोड़ लेने वाली है।

यह भी पढ़ें: सस्पेंस ऐसा की दौड़ाने पड़ जाएंगे दिमाग के घोड़े; क्लाइमैक्स देख फट पड़ेंगी आँखें, Drishyam से 1 लाख गुना जबड़ है कहानी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo