सस्पेंस ऐसा की दौड़ाने पड़ जाएंगे दिमाग के घोड़े; क्लाइमैक्स देख फट पड़ेंगी आँखें, Drishyam से 1 लाख गुना जबड़ है कहानी

अगर आपको ऐसे साइको थ्रिलर देखना पसंद हैं, जिनमें हर सीन आपको आपकी कुर्सी के एज पर ला खड़ा करें तो ऐसा कह सकते है कि यह फिल्म जिसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं, आपके लिए ही है। इसमें हीरो सीरियल किलर तक पहुँचने के लिए अपनी पूरी जान लगा देता है, हालांकि, यह इतना शातिर होता है कि फिल्म के क्लाइमैक्स तक किसी के हाथ नहीं आता है। इस फिल्म में लगातार आने वाले ट्विस्ट, दमदार सस्पेंस और डर का ऐसा माहौल है कि आप रात में लाइट ऑन करके होने पर मजबूर हो जाने वाले हैं, आज हम बात करने वाले हैं Ratsasan फिल्म की।
क्या है इस साइको थ्रिलर की IMDb रेटिंग!
साल 2018 में रिलीज़ हुई इस तमिल साइको थ्रिलर की IMDb रेटिंग 8.3 है। कहानी शुरू होती है दो बुज़ुर्ग लोगों से, जिन्हें 15 साल की एक लड़की की लाश मिलती है। दूसरी तरफ है अरुण कुमारम, एक ऐसा युवा जो साइको पैथ किलर पर फिल्में बनाना चाहता है। लेकिन परिवार के दबाव और जीजा की पावर के चलते वह फ़िल्म डायरेक्टर नहीं, बल्कि सब-इंस्पेक्टर बन जाता है।
क्या है इस साइको थ्रिलर की कहानी?
ट्रांसफर के बाद अरुण अपनी बहन के घर रहने लगता है। स्कूल में भांजी को छोड़ते समय उसकी दोस्त से मुलाकात होती है, जो हकलाकर बात करती है। तभी शहर में एक लड़की किडनैप होती है और केस अरुण को मिलता है। जांच करते-करते उसे इस लड़की में वही पैटर्न दिखता है, जो उसने पहले हकलाने वाली बच्ची में देखा था। उसे एक डरावनी पुरानी डॉल भी मिलती है, जो क्लू देती है कि यह एक सीरियलस किलर का काम है।
कहानी में आगे क्या होता है!
अरुण अपने सीनियर्स को बताता है, लेकिन कोई उस पर भरोसा नहीं करता, जब तक कि किडनैप हुई लड़की की लाश नहीं मिल जाती। इसके बाद किडनैपिंग और मर्डर का सिलसिला और तेज़ हो जाता है। अरुण कई बार किलर के बेहद करीब पहुँचता है, पर हर बार वह हाथ से निकल जाता है। इसी बीच नियम तोड़ने और आदेश न मानने के चलते अरुण को सस्पेंड कर दिया जाता है।
क्या करता है ये सब-इन्स्पेक्टर?
अरुण इतना सब हो जाने के बाद भी रुकता नहीं। वह एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर से सुराग पाता है और धीरे-धीरे एक नाम सामने आता है 'क्रिस्टोफर'। यहीं से कहानी और भी डार्क मोड़ लेती है। अरुण क्रिस्टोफर को ट्रैक करता है और दोनों के बीच मौत का खेल शुरू होता है। आख़िरकार अरुण किलर को मार देता है और अपनी किडनैप हुई भतीजी कायल को बचा लेता है, हालांकि खुद गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
साइको थ्रिलर हिन्दी में हुई है रीमेक
ऑरिजिनल तमिल फिल्म Ratsasan इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे हिंदी में कटपुतली (अक्षय कुमार–रकुल प्रीत) और तेलुगू में रक्षासुडु नाम से रीमेक किया गया है। इसका मतलब है कि आप तमिल और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में आसानी से OTT पर देख सकते हैं। यह फिल्म इतनी दमदार है कि आपको अजय देवगन की दृश्यम भी याद नहीं आने वाली है। अगर आप Ratsasan (रत्सासन) को देखना चाहते हैं तो आप इसे JioHotstar के साथ साथ Prime Video पर भी देख सकते हैं। हालांकि, कटपुतली फिल्म को भी आपको एक बार तो जरूर देखना चाहिए।
