गूगल Pi दिवस को अपने नए डूडल के साथ कुछ इस तरह से कर रहा है सेलिब्रेट

HIGHLIGHTS

14 मार्च को Pi दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसके शुरुआती अंक 3.14 हैं।

गूगल Pi दिवस को अपने नए डूडल के साथ कुछ इस तरह से कर रहा है सेलिब्रेट

आज गूगल डूडल गणित के Pi कांस्टेंट की 30वीं सालगिरह मना रहा है। यह गणित के सिंबल (ग्रीक शब्द “I”) को दर्शाता है जो कि लगभग 3.14159 है। यह रेखागणित या ज्यामिति में केंद्र का क्षेत्रफल निकालने में एक महत्वपूर्ण काम करता है।  Pi ऐसी संख्या है जो एक चक्र के आकार की परवाह किए बिना इसके आकर को परिभाषित करता है। 14 मार्च को Pi दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसके शुरुआती अंक 3.14 है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

Pi के दशमलव बिंदु से एक ख़रब अंकों से अधिक की गणना की गई है। इन नंबरों की संख्या लगातार बढ़ती जाती है। Larry Shaw ने सैन फ्रांसिस्को में 1988 में इस दिन को मानाने की शुरुआत की थी। उनहोंने गणित को और दिलचस्प बनाने के लिए इसकी शुरुआत की थी। तब से 2017 तक हर साल यह पार्टी 1:59 मिनट पर शुरू हुई है, क्योंकि Pi के अगले तीन अंक 159 हैं। अगस्त 2017 में Shaw का निधन हुआ था इसलिए यह पहला ऐसा साल है जिसमें यह उत्सव उसके संस्थापक के बिना मनाया गया है।  

अमेज़न पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

2010 में भी गूगल डूडल द्वारा यह दिवस मनाया गया था। आज के गूगल डूडल में भी कुछ Pi रेसिपीज शामिल कर के Pi दिवस मनाया जा रहा है। गणितज्ञ आर्किमिडीज ने कई बहुभुजों के साथ चक्रों का इस्तेमाल किया था और निर्धारित किया था कि यह 22/7 है। इसके सिम्बल का उपयोग पहली बार William Jones द्वारा 1706 में किया गया था। 1737 में गणितज्ञ Leonhard Euler के Pi को अपनाने के बाद यह लोकप्रिय हुआ।  

 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile