Gold Silver Rates Today (19 नवंबर 2026): लगातार 7वें दिन गिरावट! सोना 4 हज़ार और चांदी 9 हज़ार टूटी

Gold Silver Rates Today (19 नवंबर 2026): सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार, 19 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 4,343 रुपये यानी 3.24% गिरकर 1,29,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,34,223 रुपये पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी 5.26% की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर इसका वायदा भाव 8,927 रुपये टूटकर 1,60,775 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 1,69,702 रुपये था। आइए बुलियंस, गुडरिटर्न्स और दिल्ली के सर्राफा बाजार के मुताबिक सोने-चांदी के ताजा भाव जानते हैं।

आज सोने का भाव

गुरुवार को सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 3,743.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में लगातार सातवें कारोबारी दिन गिरावट आई। यहां 2,800 रुपये की कमी के बाद सोना 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, गुडरिटर्न्स के मुताबिक अलग-अलग कैरेट में सोने के भाव इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट - 1,33,410 रुपये
  • 22 कैरेट - 1,22,300 रुपये
  • 18 कैरेट - 1,00,100 रुपये

पिछले दिन कितना सस्ता हुआ सोना?

बुधवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 2,800 रुपये गिरकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। इससे पहले मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर इसकी कीमत 1,38,600 रुपये थी।

आज चांदी का भाव

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव 8,927 रुपये यानी 5.26% कम होकर 1,60,775 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,69,702 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,30,460 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 45.39 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी टूटकर 1,64,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

पिछले दिन कितनी गिरी चांदी की कीमत?

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई थी। इसके बाद एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,64,500 रुपये रह गया, जबकि मंगलवार को यह 1,69,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile