Gold Silver Prices Today: 14 मई को आसमान छू रहे दाम, सोना 1.65 लाख के पार, चांदी हुई 20,500 रुपये महंगी

Gold Silver Prices Today: 14 मई को आसमान छू रहे दाम, सोना 1.65 लाख के पार, चांदी हुई 20,500 रुपये महंगी

Gold Silver Prices Today (14 मई 2026): गुरुवात को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिलहाल सोना-चांदी की खरीदारी से बचने की अपील का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। घरेलू सर्राफा बाजार से लेकर वायदा कारोबार तक दोनों की कीमतों में तेज हलचल बनी हुई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज के सोने के दाम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 8,550 रुपये की तेज बढ़त के बाद 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई। रात 8 बजे तक 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स 8,808 रुपये यानी 5.74 फीसदी चढ़कर 1,62,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि 29 जनवरी को सोना वायदा बाजार में रिकॉर्ड स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट12,166 रुपये97,328 रुपये1,21,660 रुपये12,16,600 रुपये
22 कैरेट14,866 रुपये1,18,928 रुपये1,48,660 रुपये14,86,600 रुपये
24 कैरेट16,216 रुपये1,29,728 रुपये1,62,160 रुपये16,21,600 रुपये

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक सोने का दाम 1,60,977 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं गुडरिटर्न्स वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड में हल्की कमजोरी देखी गई। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.3 फीसदी फिसलकर 4,700.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

आज के चांदी के दाम

उधर चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 20,500 रुपये महंगी होकर 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। एक दिन पहले इसका भाव 2,77,000 रुपये प्रति किलो था।

ग्रामचांदी का भाव
1310.10 रुपये
82,480.80 रुपये
103,101 रुपये
10031,010 रुपये
10003,10,100 रुपये

MCX पर चांदी के वायदा भाव में भी तेजी जारी रही। सुबह तक चांदी 21,438 रुपये यानी 7.68 फीसदी मजबूत होकर 3,00,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,79,062 रुपये प्रति किलो था। इस साल 29 जनवरी को सिल्वर फ्यूचर्स ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

IBJA के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह चांदी का रेट 2,87,720 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का बाजार भाव बढ़कर 3,10,100 रुपये प्रति किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रही। स्पॉट सिल्वर करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 87.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

यह भी पढ़ें: iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म! 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये 6 टॉप फीचर्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile