iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म! 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये 6 टॉप फीचर्स

HIGHLIGHTS

iQOO 15 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन iQOO 15T जल्द लॉन्च होगा।

iQOO 15T के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।

स्मार्टफोन में 6.82 इंच का 2K “Everest” फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा।

iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म! 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये 6 टॉप फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी iQOO अब अपनी iQOO 15 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन iQOO 15T लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस डिवाइस को 20 मई को चीन में पेश करेगी। यह फोन iQOO 15 लाइनअप का पांचवां मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी iQOO 15, iQOO 15R, iQOO 15 Apex और iQOO 15 Ultra को बाजार में उतार चुकी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कई अहम फीचर्स को टीज़ करना शुरू कर दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO 15T का डिज़ाइन

डिजाइन की बात करें तो iQOO 15T के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें डुअल कैमरा कटआउट और LED फ्लैश दिया गया है। फोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आएगा। वहीं पावर और वॉल्यूम बटन डिवाइस के बाईं तरफ मौजूद होंगे।

iQOO 15T की डिस्प्ले

स्मार्टफोन में 6.82 इंच का 2K “Everest” फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके चारों तरफ बेहद पतले बेज़ेल्स देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेमिंग के दौरान यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

iQOO 15T की परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15T में MediaTek का नया Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह इस चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

iQOO 15T का कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

iQOO 15T की बैटरी

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO 15T में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। तुलना करें तो भारत में लॉन्च हुए iQOO 15 में 7,000mAh बैटरी दी गई थी, जबकि iQOO 15 Ultra में 7,400mAh और iQOO 15R में 7,600mAh बैटरी मिलती है।

iQOO 15T का ऑपरेटिंग सिस्टम

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। फोन का वजन लगभग 216 ग्राम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo Find X9 Ultra, इंडिया लॉन्च जल्द

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile