Gold Silver Prices Today (2 जून 2026): सोने की कीमत टूटी, चांदी फिर हुई 5000 रुपये सस्ती, ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today (2 जून 2026): सोने की कीमत टूटी, चांदी फिर हुई 5000 रुपये सस्ती, ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today (2 जून 2026): पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच हालात बिगड़ने की आशंकाओं का असर सोने के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार, 2 जून 2026 को कारोबार शुरू होने से पहले सोने की कीमतों में नरमी दर्ज की गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 2,500 रुपये घटकर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने का जून वायदा भाव 48 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,54,252 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वैश्विक बाजारों में भी सोने की चाल कमजोर रही। स्पॉट गोल्ड का भाव गिरकर 4,504.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार देश में 24 कैरेट सोने का रेट 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने का भाव 1,55,536 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,731 रुपये94,848 रुपये1,17,310 रुपये11,73,100 रुपये
22 कैरेट14,334 रुपये1,14,672 रुपये1,43,340 रुपये14,33,400 रुपये
24 कैरेट15,636 रुपये1,25,088 रुपये1,56,360 रुपये15,63,600 रुपये

एक दिन पहले क्या था सोने का हाल?

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा सैन्य टकराव शुरू होने की खबरों से कच्चे तेल के दाम बढ़े, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर पड़ा और सोना भी दबाव में आ गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 2,500 रुपये यानी करीब 1.53 फीसदी टूटकर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को यह 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड लगभग 1 फीसदी कमजोर होकर 4,504.97 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया।

चांदी में तेजी, MCX पर बढ़ा वायदा भाव

ईरान-अमेरिका तनाव का असर चांदी के बाजार में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह तक MCX पर चांदी का वायदा भाव 374 रुपये की मजबूती के साथ 2,66,537 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,66,163 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 1 फीसदी बढ़कर 75.93 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

ग्रामचांदी का भाव
1279.90 रुपये
82,239.20 रुपये
102,799 रुपये
10027,990 रुपये
10002,79,900 रुपये

हालांकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में गिरावट बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी का रेट 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। दूसरी तरफ गुडरिटर्न्स ने चांदी की कीमत 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई है। वहीं IBJA के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव 2,63,250 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले यह 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि वैश्विक बाजार में तस्वीर अलग रही और स्पॉट सिल्वर में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 75.93 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Gullak Season 5 की रिलीजिंग से पहले देख डालें ‘अन्नू की मम्मी’ की ये 9 एपिसोड की सुपरहिट वेब सीरीज

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile