Gullak Season 5 की रिलीजिंग से पहले देख डालें ‘अन्नू की मम्मी’ की ये 9 एपिसोड की सुपरहिट वेब सीरीज

Gullak Season 5 की रिलीजिंग से पहले देख डालें ‘अन्नू की मम्मी’ की ये 9 एपिसोड की सुपरहिट वेब सीरीज

‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस लोकप्रिय फैमिली ड्रामा में अन्नू की मां का किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। उनकी सादगी और घरेलू अंदाज दर्शकों को अपने परिवार की याद दिलाता है। हालांकि, इस प्यारी मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री गीतांजलि कुलकर्णी एक ऐसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनका किरदार बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गीतांजलि कुलकर्णी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। मराठी फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बनाने के साथ-साथ वह हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी एक्टिव हैं। ‘गुल्लक’ में एक साधारण गृहिणी के रूप में सराहना बटोरने वाली गीतांजलि ने जियो हॉटस्टार की चर्चित सीरीज ‘आर्या’ में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

‘आर्या’ के दूसरे और तीसरे सीजन में गीतांजलि कुलकर्णी दिखाई दी थीं। उन्होंने शो में सुशीला शेखर नाम के किरदार को पर्दे पर उतारा। भले ही उनका रोल मुख्य नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींच लिया। ‘आर्या’ का दूसरा सीजन 2021 में रिलीज हुआ था, जबकि तीसरे सीजन की कहानी 2023 और 2024 के दौरान दर्शकों के सामने आई।

सीरीज में गीतांजलि कुलकर्णी का किरदार

अगर उनके किरदार की बात करें तो ‘आर्या’ की कहानी राजस्थान के एक प्रभावशाली परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अवैध ड्रग्स कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस कहानी में सुशीला शेखर एक पुलिस अधिकारी होती हैं, जो अपनी ही टीम को धोखा देकर जब्त किया गया ड्रग्स दोबारा उस परिवार तक पहुंचाने में मदद करती हैं। बाद में वह ड्रग्स नेटवर्क चलाने वालों का साथ देती हुई भी नजर आती हैं। यही वजह है कि उनका किरदार कहानी में काफी महत्वपूर्ण और रोचक बन जाता है।

सुष्मिता सेन लीड रोल में

‘आर्या’ का पहला सीजन 9 एपिसोड्स में 2020 में रिलीज हुआ था और इसमें सुष्मिता सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया, जो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। सीरीज में उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला, जहां वह पुरुषों के वर्चस्व वाले ड्रग्स कारोबार की दुनिया में अपनी ताकत स्थापित करती हैं। IMDb पर इस सीरीज को 7.7 की रेटिंग मिली हुई है।

सीरीज की स्टार कास्ट

सीरीज की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत रही है। पहले सीजन में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके अलावा विकास कुमार, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया, विश्वजीत प्रधान, नमित दास, ईला अरुण और आकाश खुराना जैसे कलाकारों ने भी शो में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: Raakh का दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज़, असली कहानी पर बनी है Mirzapur वाले गुड्डू भैया की ये भौकाली सीरीज

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile