अगर आप ओला एस1 (Ola S1) और टीवीएस (TVS) आई क्यूब के मुक़ाबले का कोई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी प्योर EV की एट्रेंस नियो स्कूटर को खरीद सकते हैं।
एट्रेंस-नियो (Etrance-Neo) इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक बेहद शानदार है। जहां तक फीचर्स की बात है तो इसमें Ola S1 और TVS आई क्यूब के जैसे फीचर्स दिए गए हैं लेकिन इसकी सासे खास बात यह है कि इसकी कीमत Ola S1 और TVS आई क्यूब के मुक़ाबले कम है।
Pure EV ने Etrance-Neo स्कूटर को 78,999 रूपये की शुरुआती कीमत में उतारा है जबकि Ola S1 और TVS आई क्यूब की कीमत 1 लाख रूपये के करीब है। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश के 20 राज्यों से खरीद सकते हैं। फिलहाल प्योर EV ने 100 से अधिक जगहों पर डीलर्स मौजूद हैं।
कंपनी का दावा है कि एटरेंस नियो फुल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 60km/h है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 5 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी लोडिंग कैपेसिटी 150kg है।
Ola electric scooter
आप Etrance Neo को 6 कलर ऑप्शन व्हाइट, रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और सिल्वर खरीद सकते हैं। इस ई-स्कूटर में चार इंच का LCD डिस्प्ले, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, LED हैडलाइट और एंटी-थेफ्ट स्मार्ट लॉक मिलता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile