टेक ब्रांड Smartron ने दूसरी पीढ़ी की tbike OneX की घोषणा की है। B2B सेगमेंट को टारगेट करने वाली यह Electric Cycle आपको GST को हटाकर 38,000 रुपये की कीमत में मिल सकती है, हालांकि इसके लिए आपको GST भी देना होगा। यह tbike one, tbike one pro, tbike Kick और tbike flex के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में पांचवां tbike वेरिएंट है।
नई Smartron tbike OneX एक मल्टी-मॉड्यूलर, मल्टी-पर्पस और मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक साइकिल या Electric Vehicle है जो मुख्य रूप से राइडशेयर और डिलीवरी मार्केट्स को टारगेट करती है। बाइक में 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है और इसकी स्वैपेबल बैटरी और ऑन-बोर्ड चार्जिंग ऑप्शन के साथ यह 100 किमी से अधिक की दूरी तय कर सकती है।
Smartron tbike OneX इलेक्ट्रिक साइकिल की बैटरी लाइफ
tbike OneX में 5 साल से अधिक की बैटरी लाइफ या 1,00,000 किमी से अधिक की राइडिंग लाइफ है। यह 125 किग्रा से अधिक का पेलोड भार लेकर चलने में सक्षम है। इसके अलावा फ्रेम के लिए आजीवन वारंटी भी आपको कंपनी की ओर से दी जा रही है। बाइक में एडवांस टेलीमैटिक्स के साथ टैम्पर और थेफ्ट प्रूफ डिजाइन भी है।
Smartron का tronX platform tbike ऐप के साथ मिलकर बिजनेस पार्टनर्स के लिए कस्टमाइज्ड मैनेजमेंट फीचर्स की रेंज पेश करेगा। इतना ही नहीं, इसमें आपको क्यूआर-कोड स्कैनिंग, जीपीएस ट्रैकिंग, बीएलई/जीपीआरएस अनलॉक, आरएफआईडी अनलॉक और यहां तक कि ओटीए अपडेट जैसी आधुनिक सुविधाओं का साथ भी मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile