कैसे जान सकते हैं अपनी ट्रेन टिकेट का PNR स्टेटस

HIGHLIGHTS

पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) के ज़रिए हम जान सकते हैं कि हमारी टिकेट अभी RAC में है या वेटिंग लिस्ट में फसी है.

कैसे जान सकते हैं अपनी ट्रेन टिकेट का PNR स्टेटस

अक्सर ऐसा होता है कि हम ट्रेन बुक करने के बाद जब अपनी ट्रेन के स्टेटस के बारे में जानना चाहते हैं तो पूरी जानकारी के लिए काफी परेशान होना पड़ता है. जबकि इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर जाकर या फिर कॉल के माध्यम से हम अपने PNR नंबर के ज़रिए अपना PNR स्टेटस जान सकते हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) के ज़रिए हम जान सकते हैं कि हमारी टिकेट अभी RAC में है या वेटिंग लिस्ट में फसी है. अगर आप अपनी टिकेट का PNR स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो http://www.indianrail.gov.in/enquiry/PNR/PnrEnquiry.jsp पर जाकर अपना PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

 

 

इस वेब एड्रेस पर जाने के बाद आपको अपना PNR नंबर एंटर करना होगा. PNR नंबर सबमिट करने के बाद आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपका टिकेट वेटिंग लिस्ट में है या RAC में है. 

SMS के ज़रिए PNR स्टेटस चेक करने के लिए अपना 10 अंकों का PNR नंबर 139 पर भेज कर आप अपना PNR स्टेटस जान सकते हैं.  

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile