अब इन 11 नई भाषाओं को सपोर्ट करेगा Apple App Store.. आम आदमी का क्या फायदा
Apple App Store पर ऐप्स को अब आप अपनी भाषा में देख पाएंगे।
Apple ने 11 नई भाषाओं के सपोर्ट को Apple App Store में जोड़ा है।
Apple ने इस बार भारतीय भाषाओं पर जोर दिया है।
Apple ने अपने ऐप इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है। असल में, कंपनी ने App Store Connect में 11 नई भाषाओं का सपोर्ट जोड़ दिया है, जिससे अब डेवलपर्स अपने ऐप की जानकारी अलग-अलग भाषाओं में डाल सकेंगे। इस अपडेट के बाद App Store पर कुल 50 भाषाओं का सपोर्ट हो गया है।
Surveyयह बदलाव खासतौर पर भारत जैसे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले करोड़ों यूजर्स हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी 11 नई भाषाओं के सपोर्ट को ऐड किया गया है।
कौन-कौन सी नई भाषाएं जोड़ी गई हैं?
Apple ने जिन नई भाषाओं को जोड़ा है, उनमें शामिल हैं:
बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और स्लोवेनियन। अब डेवलपर्स अपने ऐप का नाम, डिस्क्रिप्शन, स्क्रीनशॉट और ऐप की जानकारी इन भाषाओं में भी लिख सकेंगे।
आम यूजर्स को क्या फायदा होगा?
इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को मिलेगा, आइए जानते है कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है और क्या वाकई यूजर्स का इससे कुछ फायदा होने वाला है, या इसका डायरेक्ट फायदा डेवेलपर्स को ही मिलने वाला है। आइए जानते हैं।
- अब App Store पर ऐप अपनी भाषा में समझ आएंगे।
- सही ऐप ढूंढना आसान हो जाने वाला है।
- ऐप डाउनलोड करने की संभावना जाहीर तौर पर बढ़ने वाली हैं, क्योंकि आप इससे कनेक्ट कर पाएंगे।
- जो लोग अंग्रेजी नहीं जानते, वे भी आसानी से ऐप इस्तेमाल कर पाएंगे।
भारत में तेजी से रीजनल लैंग्वेज इंटरनेट यूजर्स बढ़ रहे हैं, इसलिए यह अपडेट एक बड़े अपडेट के तौर पर देखा जा रहा है, अब देखना है कि क्या इससे यूजर्स को फायदा होता है और अगर होता है तो क्या वाकई ऐप डाउनलोड बढ़ जाने वाले हैं।
डेवलपर्स के लिए क्यों जरूरी है यह अपडेट?
आज के समय में App बनाना ही काफी नहीं है, App को लोगों तक पहुंचाना ज्यादा जरूरी है। इसी कारण यह अपडेट डेवेलपर्स के लिए भी बड़ा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Dak Sewa App से ऑनलाइन हो जाएंगे ये सब काम..जानें क्या है इस्तेमाल करने का आसान तरीका
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile