Dak Sewa App से ऑनलाइन हो जाएंगे ये सब काम..जानें क्या है इस्तेमाल करने का आसान तरीका
क्या आप जानते है कि डाक से जुड़े काम अब ऑनलाइन हो सकते हैं!
घर बैठे Dak Sewa App का इस्तेमाल करके आप ऑनलाइन ही बिना डाक घर जाए कर सकते हैं।
Dak Sewa App से जुड़े कामों को आपको ऑनलाइन कैसे करना होगा, यहाँ जानें।
जैसे जैसे हमारा देश डिजिटल दुनिया की ओर अग्रसर हो रहा है, वैसे वैसे चीजें बदल रही हैं। इस समय बैंकिंग की सेवाओं के अलावा अन्य दूसरी बहुत सी सेवाओं को ऑनलाइन मोबाइल पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजिटल दौर में ऐसा ही कुछ डाकघर की सेवाएं के लिए भी हो चुका है, ऐसा कह सकते है कि डाकघर की सेवाएं अब ऑनलाइन यानि आपके मोबाइल पर आ चुकी है। हालांकि, यह अभी हाल ही में नहीं हुआ है, काफी समय से हो रहा है। इसके अलावा अब India Post की ओर से Dak Sewa App की पेशकश इस ओर और आगे बढ़ती दिख रही है। इस एप के जरिए आप डाकघर से जुड़े कई जरूरी काम आप घर बैठे अपने फोन से कर सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि अब आपको डाकघर से जुड़े छोटे छोटे कामों के लिए डाकघर जाने और लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है।
Surveyक्या करता है ये एप?
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस ऐप की मदद से आप अब डाक सेवाओं से जुड़े कामों को आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल तरीके से कर सकते हैं, इसके अलावा जानकारी दे देटे हैं कि यह एप अब 23 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हो चुका है। इसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर आप Dak Sewa App की मदद से किन किन कामों को आसानी से कर सकते हैं।
डाक सेवा ऐप
— India Post (@IndiaPostOffice) March 30, 2026
अब डाकघर बस एक क्लिक दूर…
भारतीय डाक की यह डिजिटल पहल आपके मोबाइल पर डाक सेवाओं को आसान, तेज और स्मार्ट बनाती है।
✔️ पार्सल ट्रैकिंग
✔️ स्पीड पोस्ट बुकिंग
✔️ ई-रसीद (E-Receipt)
✔️ निकटतम डाकघर की जानकारी
✔️ पत्र व पार्सल के पोस्टेज का कैलकुलेशन
✔️ बचत योजनाओं पर… pic.twitter.com/gayH7XQQxt
Dak Sewa App से क्या-क्या काम ऑनलाइन ही किये जा सकते हैं?
Dak Sewa App में आपको डाकघर से जुड़ी कई सुविधाएँ मिल जाती हैं, जिन्हें ऑफलाइन नहीं अब ऑनलाइन ही किया जा सकता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि अब हमारी डाक सेवा अड्वान्स हो चुकी है। आइए जानते है कि किन कामों को ऑनलाइन इसी ऐप से किया जा सकता है।
- स्पीड पोस्ट और पार्सल ट्रैकिंग की जा सकती है।
- Speed Post की बुकिंग भी अब ऐप के माध्यम से की जा सकती है।
- E-Receipt डाउनलोड करने के काम को भी इसी पर किया जा सकता है।
- नजदीकी डाकघर की जानकारी भी अब आपको एप पर ही ऑनलाइन मिल जाती है।
- Postage Calculator भी इसमें मिल जाने वाला है, जो आपके होने वाले खर्च को भी आपको पहले ही बता देता है।
- Savings Scheme Interest Calculator भी इसमें मिल जाता है।
- UPI / QR Code से पेमेंट का ऑप्शन भी इसमें मौजूद है।
यह भी पढ़ें: क्या होते हैं डुअल इनवर्टर एसी..नॉर्मल एसी से कितने और कैसे अलग, देखें दोनों के बीच की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile