साल की पहली सेल का आयोजन करने जा रहा है Amazon, ऑफर्स ऐसे कि आपका नया साल बन जाएगा खास देखें डिटेल्स

Highlights

Amazon ने आज अपनी ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Great Republic Day Sale) की घोषणा की है

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon की ओर से सेल की डेट्स की भी घोषणा कर दी है, आपको बता देते है कि यह सेल 17 जनवरी को शुरू होने वाली है, इसके अलावा इस सेल का लाभ 20 जनवरी तक उठाया जा सकता है

Amazon Prime Memebes के लिए इस सेल को हमेशा की तरह 24 घंटे पहले ही लाइव कर दिया जाने वाला है।

Amazon ने आज अपनी ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Great Republic Day Sale) की घोषणा की है। ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon की ओर से सेल की डेट्स की भी घोषणा कर दी है, आपको बता देते है कि यह सेल 17 जनवरी को शुरू होने वाली है, इसके अलावा इस सेल का लाभ 20 जनवरी तक उठाया जा सकता है। यह Amazon की ओर से सेल की पहली सेल होने वाली है, आपको बात देते है कि Flipkart ने भी Big Saving Days Sale की घोषणा की है, यह सेल 17 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलने वाली है। कंपनी ने 'कमिंग सून' टैग के साथ सेल की घोषणा की थी। लेकिन अब यहाँ डेट भी देखी जा सकती हैं। Amazon Prime Memebes के लिए इस सेल को हमेशा की तरह 24 घंटे पहले ही लाइव कर दिया जाने वाला है। 

Amazon Sale में मिलेंगे बढ़िया डिस्काउंट और ऑफर 

इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन डिवाइसेज के साथ-साथ टीवी और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक, कैमरा और लैपटॉप पर 70 प्रतिशत तक और अमेज़न एलेक्सा, फायर टीवी और किंडल डिवाइसेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

यहाँ आपको बता देते है कि सेल में आपके लिए बैंक ऑफर भी रखा गया है, इस सेल के लिए Amazon की ओर से SBI Bank के साथ साझेदारी की गई है, अगर आप SBI के ग्राहक हैं तो आपको बता देते है कि सेल के दौरान आप SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, सेल में सैमसंग, शाओमी और टेक्नो के बहुत से स्मार्टफोन्स भी लॉन्च किए जाने वाले हैं। 

Amazon सेल में आपको अन्य की ऑफर भी मिलने वाले हैं, जैसे आपको बता देते है कि SBI कार्ड पर अतिरिक्त छूट, बजाज फिनसर्व पर नो-कॉस्ट EMI और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी छूट भी सेल में मिलने वाली है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी आपको मिल जाने वाला है।

Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर को 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं सेल के दौरान फायर टीवी डिवाइसेज पर 48 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, साथ ही किंडल रीडर्स पर 3,400 रुपये तक की छूट मिल सकती है। साथ ही सेल में इको स्मार्ट डिस्प्ले पर 45 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच आदि पर भी आपको अच्छी खासी छूट मिलने वाली है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles