पंचायत और ग्राम चिकित्सालय को फीकी कर देती है ये 8 एपिसोड की वेब सीरीज..IMDb पर रेटिंग 8.1
मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है कि मैंने पंचायत का कोई सीजन देखा या ग्राम चिकित्सालय का वेब सीरीज के एपिसोड देखे और इसके बाद लगभ लगभग घंटों इनके जैसे ही वेब सीरीज को तलाशने में लगा दिए। OTT scroll करना भी अपने आप में एक बड़ा और झंझट भरा काम है। मेरे साथ ऐसा बहुत कम हुआ है कि मुझे OTT पर Panchayat और Gram Chikitsalay जैसा कुछ दिल को छू लेने वाला मिला हो। अगर आप भी ऐसा ही कुछ तलाश रहे हैं जो जिसमें आपको खतरनाक एक्शन और गाली गलौच के अलावा कुछ ऐसा देखने को मिले, जिसे आप लंबे समय तक याद रख सकें तो आप सही जगह पर हैं।
Surveyअसल में, मैं आपको ऐसा कुछ बताने वाला हूँ जो आप Amazon Prime Video पर ही देख सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं है। जहां आपने बनराकस-बिनोद के अलावा Phutani Bhaiya जैसे किरदारों को देखा है, वहीं पर आप इस 8 एपिसोड की बेहतरीन वेब सीरीज को देख सकते हैं, जिसका नाम Mitti – Ek Nayi Pehchaan है।

क्या है 8 एपिसोड की इस वेब सीरीज की कहानी
कहानी में Ishwak Singh एक corporate executive Raghav की भूमिका में नजर आते हैं जो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में डूबा हुआ है। दादा की मृत्यु के बाद वो अंतिम संस्कार के लिए गाँव लौटता है। लेकिन वहाँ पहुँचने पर एक दर्दनाक सच्चाई सामने आती है। दादा ने खेती बचाने और पारिवारिक जमीन को बचाए रखने के लिए बहुत बड़ा कर्ज लिया था।
हालांकि, शुरुआत में यह कहानी कुछ अलग लगती है, लेकिन जैसे जैसे टाइम आगे बढ़ता है कहानी एक ऐसे सफर में बदल जाती है जो Raghav की पूरी जिंदगी बदल देती है। दादा की कुर्बानियों से प्रभावित होकर वो गाँव में ही रहने और कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी उठाने का फैसला करता है। खेती की चुनौतियों में डूबते डूबते वो अपनी जड़ें खोज लेता है किसानों का दर्द समझता है और उसे जिंदगी का एक नया मकसद मिलता है।
Cast और platform
कहानी में Ishwak Singh के साथ Shruti Sharma, Diksha Juneja, Yogendra Tiku और Alka Amin जैसे शानदार कलाकार हैं। यह series 9 जुलाई 2025 को Prime Video पर आई थी और MX Player पर भी देखी जा सकती है। यह कहानी ऐसी है कि इसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसमें comedy emotion और drama का वो mix है जो आजकल कम ही देखने को मिलता है। अगर आप पंचायत के अलावा ग्राम चिकित्सालय के बाद कुछ ऐसा ही फीलिंग देना वाला देखना चाहते हैं तो यह वेब सीरीज आपके लिए बेस्ट हो सकती है। IMDb पर इसे 8.1 रेटिंग मिली है जो बताती है कि यह एक दमदार कहानी है।
अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं तो आपके दिल को छू जाए और आपको अपने परिवार के उन पलों को याद दिला दे जो आप कहीं भूल से गए थे तो आपको इस 8 एपिसोड की वेब सीरीज Mitti – Ek Nayi Pehchaan को देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्या फिर से ‘जपनाम-जपनाम’ करेंगे Baba Nirala; Aashram Season 4 रिलीज होगा भी की नहीं?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile