आखिर कब ‘जपनाम-जपनाम’ करेंगे Baba Nirala; Aashram Season 4 आएगा भी या नहीं?
Prakash Jha ने Aashram Web Series को 2020 में रिलीज करके मानो एक ऐसे मुद्दे को उठा दिया था, जो उस समय काफी चर्चा में था। Aashram और Aashram के Kashipur वाले बाबा निराला के किरदार में नजर आए Bobby Deol ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा असर डाला जो मेकर्स ने सोचा भी नहीं होगा। शुरुआत में इस वेब सीरीज को MX Player पर रिलीज किया गया था, यह प्लेटफॉर्म सभी के लिए फ्री है, ऐसे में सभी ने सोचा होगा कि यह ज्यादा अच्छा नहीं होगा, लेकिन जैसे जैसे समय बीता इस वेब सीरीज के लिए यानि बाबा निराला के आश्रम के लिए लोग मानो पगला से गए। इस वेब सीरीज को बड़े पैमाने पर सभी की ओर से सराहा गया और इसने कुछ समय में ही एक नया ही मुकाम हासिल कर लिया। बाबा निराला के अलावा भोपा स्वामी के किरदार से लेकर बबीता भाभी के साथ साथ अन्य सभी किरदारों को भी बड़े पैमाने पर पसंद किया गया। इस वेब सीरीज में एक अलग ही साम्राज्य को दिखाया गया, कहीं न कहीं यह सच भी था और एक कहानी भी लेकिन इसके बाद भी इसके सीजन पर सीजन आते गए।
SurveyAashram Web Series को देखने के लिए दर्शकों का इंतज़ार और उत्सुकता ने इस वेब सीरीज को कामयाबी के अलग ही शिखर पर पहुंचा दिया। इसके अलावा Baba Nirala का किरदार करने वाले Bobby Deol को भी एक अलग ही पहचान मिली। Season 2 के बाद Season 3 और इसके बाद Aashram Season 4 को रिलीज किया जाना था, इसे लेकर मेकर्स ने YouTube पर एक टीजर भी जारी किया था, जो Aashram Season 4 के नाम से ही आया था। हालांकि, कुछ समय के बाद इस सीजन का नाम ही बदल दिया गया है। मेकर्स ने इस वेब सीरीज के इस वाले भाग को Aashram Season 3 Part 2 के तौर पर रिलीज कर दिया गया। इस वेब सीरीज के जो भी एपिसोड आए, उन्हें देखकर एक अलग ही मनोरंजन दर्शकों को मिला, इस वेब सीरीज के अंत तक आते आते बाबा निराला जेल में पहुँच गए और Bhopa Swami के शुद्धिकरण के बाद और बाबा के जेल चले जाने के बाद वही उनकी गद्दी पर भी बैठे इसके अलावा पम्मी पहलवान ने उनका राज तिलक किया। अब सभी को Aashram Season 4 का पहले के जैसे नही इंतज़ार है। अब तो दर्शकों के मन में यह सवाल भी आना शुरू हो गया है कि आखिर आश्रम सीजन 4 रिलीज किया भी जाएगा या नहीं? आइए इसी सवाल का जवाब तलाशते हैं।

आखिर क्या रिलीज भी होगा Aashram Season 4?
यह एक बड़ा सवाल है, असल में लंबा समय हो चुका है, और दर्शक अब ज्यादा इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। वह बार बार इंटरनेट पर Aashram Season 4 को लेकर किसी न किसी अपडेट को तलाशते ही रहते हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय से कुछ मिल नहीं रहा है। ऐसे में, उम्मीद की एक किरण के तौर पर Tridha Chaudhary यानि बबीता भाभी का एक इंटरव्यू इंटरनेट पर आया है। इसमें उन्होंने कहा था कि 2026 में आश्रम Season 4 की शूटिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 2027 तक आश्रम सीजन 4 रिलीज किया जा सकता है? हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। हम जानते हैं कि Aashram की शुरुआत OTT Platform MX Player से हुई थी, जो सभी के लिए फ्री था, लेकिन अब इसे Amazon MX Player पर देखा जा सकता है। यहाँ भी आप इसे फ्री में ही देख सकते हैं।
कब तक रिलीज हो सकता है Aashram Season 4?
हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी मेकर्स की ओर से सामने नहीं आई है, लेकिन नई जानकारी जो इंटरनेट से मिल रही है उसके अनुसार Aashram Season 4 की शूटिंग 2026 में शुरू हो रही है। हालांकि, अभी के लिए असल डेट की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अगर 2026 में शूटिंग शुरू होती है और पोस्ट प्रोडक्शन भी इसी साल चला जाता है तो 2027 तक आश्रम का नया सीजन रिलीज हो सकता है। अभी के लिए इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आश्रम 4 में क्या देखने को मिलेगा?
अगर आप आश्रम सीजन 4 देखने के लिए उत्सुक हैं तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि नए सीजन में क्या होने वाला है। असल में, पहले के सबनही सीजन के जैसे ही आश्रम सीजन 4 भी आश्रम सीजन 3 के अंत से ही शुरू होने वाला है। ऐसे में आगे क्या होने वाला है ये बड़े सवाल हैं। कुछ सवाल हैं, जिनके सवाल शायद आश्रम सीजन 4 में मिल सकते हैं। जैसे:
- क्या बाबा निराला जेल जाकर भी सत्ता की कमान अपने हाथों में रखने वाले हैं?
- क्या भोपा स्वामी का बाबा की कुर्सी पर बैठना कोई चाल तो नहीं?
- क्या भोपा और पम्मी एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं?
- क्या एक नए किरदार के साथ आश्रम सीजन 4 की कहानी एक नया ही मोड़ ले सकती है?
- क्या पम्मी भोपा के कंधे पर पाँव रखकर आश्रम को अपने हाथों में ले लेने वाली है?

ऐसे ही बहुत से सवालों के जवाब आपको आश्रम सीजन 4 में मिल सकते हैं। अभी के लिए इतनी ही जानकारी आश्रम के नए सीजन को लेकर इंटरनेट पर मौजूद है। इससे ज्यादा अपडेट अभी तक आश्रम को लेकर आए ही नहीं हैं। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में आश्रम के नए सीजन को लेकर ज्यादा जानकारी आ जाए।
Aashram Season 4 की स्टार कास्ट
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी, आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा और राजीव सिद्धार्थ मुख्य भूमिका फिर से नजर आ सकती हैं, इसके अलावा कुछ नए चेहरे भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वेब सीरीज का निर्देशन भी प्रकाश झा की ओर से ही किया जा सकता है। अभी तक की कहानी पीजेपी टीम ने लिखी हैं, इसमें माधवी भट्ट, संजय मासूम और अविनाश कुमार आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: South Cinema: साउथ की ये फिल्में करेंगी मनोरंजन.. कहाँ देखें ये सस्पेंस-क्राइम और थ्रिल
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile