Dhurandhar: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, जानें OTT पर कब आएगी ये 1000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म

Dhurandhar: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, जानें OTT पर कब आएगी ये 1000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar: The Revenge अपने शानदार थिएटर रन के बाद अब ओटीटी रिलीज की तैयारी में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या जून 2026 की शुरुआत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ सकती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए भारत में 1000 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स फिलहाल सिनेमाघरों में इसकी कमाई को ज्यादा से ज्यादा करना चाहते हैं, इसलिए ओटीटी रिलीज में थोड़ी देरी की जा रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

JioHotstar पर रिलीज़ होगी Dhurandhar 2

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स JioHotstar ने करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील हिंदी फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक मानी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्म Netflix पर रिलीज हुई थी, लेकिन इस बार सीक्वल को अलग प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। इससे फिल्म की डिजिटल रिलीज रणनीति में बदलाव साफ नजर आता है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफ़ान

आम तौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 2-3 महीने के अंदर ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन इस फिल्म का मामला थोड़ा अलग है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक मजबूत प्रदर्शन कर रही है, जो इसकी ओटीटी रिलीज में देरी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

हालांकि, रिलीज के करीब एक महीने बाद अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने लगी है। इसी बीच Bhooth Bangla, जिसमें Akshay Kumar मुख्य भूमिका में हैं और जिसे Priyadarshan ने निर्देशित किया है, सिनेमाघरों में आ चुकी है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला बढ़ गया है।

Dhurandhar 2 की कहानी

जिन दर्शकों ने अब तक दूसरा भाग नहीं देखा है उनके मन में यह सवाल ज़रूर होगा कि आखिर धुरंधर 2 में क्या होने वाला है! तो बिना स्पॉइलर देते हुए बता दें कि दूसरे भाग में हमज़ा अली मज़ारी पाकिस्तान के क्राइम सिस्टम को ख़त्म करने के लिए मेजर इक़बाल का पीछा करता है। जैसे-जैसे उसका मिशन आगे बढ़ता है, उसका अतीत एक बदलते हुए इतिहास को उजागर करता है जिसने न्याय के प्रति उसके अंदर अडिग जुनून पैदा कर दिया।

Dhurandhar 2 की स्टार कास्ट

धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, दानिश पंडोर, गौरव गेरा और आर. माधवन भी पिछली फिल्म की अपनी भूमिका को दोहराते नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें: Airtel यूज़र्स के लिए बुरी खबर; कंपनी ने 40 रुपये बढ़ा दी 84 दिन वाले इस प्लान की कीमत, घटा दिए बेनिफिट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo