7 एपिसोड की वो जामफाड़ क्राइम थ्रिलर, जिसने 3 महीने से टॉप 10 में बना रखी है जगह, 7.1 है रेटिंग, इस ओटीटी पर मौजूद

7 एपिसोड की वो जामफाड़ क्राइम थ्रिलर, जिसने 3 महीने से टॉप 10 में बना रखी है जगह, 7.1 है रेटिंग, इस ओटीटी पर मौजूद

करीब तीन महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर एक वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों का जबरदस्त ध्यान खींचा। रिलीज के बाद से ही यह शो लगातार प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है और अब तक अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। इस दौरान कई नई सीरीज आईं, लेकिन कोई भी इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर नहीं कर पाई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं, जो ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर हैं। हर एपिसोड कहानी को इस तरह आगे बढ़ाता है कि दर्शक अंत तक जुड़े रहते हैं। इसकी दमदार स्टार कास्ट और तेज रफ्तार कहानी इसे खास बनाती है।

सीरीज की कहानी

कहानी एक इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई पर आधारित है। इसमें एक ईमानदार और डेडिकेटेड कस्टम ऑफिसर अपनी टीम के साथ मिलकर सोने की तस्करी करने वाले एक बेहद ताकतवर गिरोह से टक्कर लेता है। इस मिशन में खतरे भी हैं और कई भावनात्मक मोड़ भी आते हैं, जहां टीम को भारी कीमत चुकानी पड़ती है।

सीरीज की स्टार कास्ट

इस शो का सबसे मजबूत हिस्सा है इमरान हाश्मी का किरदार, जो कस्टम ऑफिसर के रूप में नजर आते हैं और पूरी कहानी को मजबूती से आगे बढ़ाते हैं। उनके साथ शरद केलकर, अनुराग सिन्हा, जमील खान, फ्रेडी दारुवाला, ज़ोया अफ़रोज़, नंदिश सिंह संधू, अमृता खानविलकर और सुमित निझावन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग

जिस सीरीज की यहां बात हो रही है वह है ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’, जो 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और अब तक तीन महीनों से लगातार ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज को IMDb पर 7.1 की अच्छी रेटिंग मिली है और फिलहाल यह नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में छठे नंबर पर बनी हुई है। अगर आप थ्रिल और सस्पेंस पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Samsung का 60 हज़ार वाला फोन मिल रहा 40 हज़ार रुपये से भी सस्ता, Flipkart समर सेल में मच गई लूट!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo