Samsung का 60 हज़ार वाला फोन मिल रहा 40 हज़ार रुपये से भी सस्ता, Flipkart समर सेल में मच गई लूट!
Samsung Galaxy S24 FE 5G को भारत में साल 2024 में सितंबर में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई थी। अब यह फैन एडिशन स्मार्टफोन देश में Flipkart पर डिस्काउंट की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों के लिए यह एक आकर्षक डील बन गया है। Galaxy S24 FE का 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट पर 40000 रुपये के अंदर उपलब्ध है. इसके अलावा ग्राहक अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शंस का भी फायदा उठा सकते हैं. आइए डिटेल में पूरी डील देखते हैं.
SurveySamsung Galaxy S24 FE की Flipkart डील
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy S24 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज (ग्रेफाइट कलर) वेरिएंट की कीमत घटाकर 39,999 रुपये कर दी गई है, जो लॉन्च प्राइस के मुकाबले सीधे 20000 रुपये कम है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब 45,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत 65,999 रुपये रखी गई थी।
इसके अलावा, ग्राहक Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,999 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑफर के बाद फोन की शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये तक आ जाती है। फ्लिपकार्ट पर 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 6,663 रुपये प्रति माह से होती है। इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत भी ग्राहकों को पुराना फोन देकर 38,750 तक की बचत अलग से करने का मौका दिया जा रहा है.
दूसरी ओर, Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन अभी भी 59,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Amazon पर इसकी कीमत 40,449 रुपये बताई गई है।

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2340 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400e प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8GB RAM के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 8MP का टेलीफोटो कैमरा OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ, और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा, इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: UPI से पेमेंट करने पर 1 घंटे तक ट्रांसफर नहीं होंगे पैसे? जानें RBI का ये प्रपोज़ल किस-किस पर पड़ेगा भारी
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile