3 घंटे 25 मिनट की ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग, रिलीज़ के तीन महीने बाद भी OTT पर कायम है दबदबा

3 घंटे 25 मिनट की ब्लॉकबस्टर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग, रिलीज़ के तीन महीने बाद भी OTT पर कायम है दबदबा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक स्पाई थ्रिलर फिल्म का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। लगभग तीन महीने पहले रिलीज हुई यह फिल्म लगातार ट्रेंड में बनी हुई है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। खास बात यह है कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस इतने दमदार हैं कि हाल ही में आई ‘धुरंधर 2’ से भी ज्यादा खतरनाक माने जा रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OTT पर बनाया रिकॉर्ड

जहां एक तरफ आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा तेज है, वहीं ओटीटी पर इसके पहले भाग ने अलग ही रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 3 घंटे 25 मिनट लंबी इस फिल्म को IMDb पर 8.3 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो इसे एक मस्ट-वॉच बनाती है।

बॉक्स ऑफिस पर छाया सीक्वल

यह फिल्म, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, पिछले दो महीनों से ओटीटी के टॉप 10 में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में यह नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर थी, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के आने के बाद अब यह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है, खासकर तब जब इसका सीक्वल भी सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी हमजा नाम के एक स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। वह पाकिस्तान के लयारी में घुसकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों का सफाया करता है। कहानी में कई ऐसे खतरनाक और रोमांचक सीन हैं जो दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आते हैं। पहली फिल्म की सफलता के बाद अब इसका दूसरा भाग सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत धड़ाम, 26 हज़ार से ज्यादा की छूट, तगड़ा कूपन ऑफर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo