मास्टरपीस है 2 घंटे 21 मिनट की ये साउथ फिल्म, IMDb रेटिंग 8.4, क्लाइमैक्स देख लगेगा तगड़ा झटका!

मास्टरपीस है 2 घंटे 21 मिनट की ये साउथ फिल्म, IMDb रेटिंग 8.4, क्लाइमैक्स देख लगेगा तगड़ा झटका!

सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्मों की बात करें तो कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती हैं। आज हम ऐसी ही एक साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसने OTT पर रिलीज़ होते ही रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की। जुलाई 2024 में स्ट्रीम हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। खास बात यह है कि यह विजय सेतुपति के करियर की 50वीं फिल्म थी। IMDb पर इसे 8.4 की शानदार रेटिंग मिली है और यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल रही।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कहानी कैसी है?

फिल्म की कहानी एक साधारण नाई और उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। एक दर्दनाक हादसे में उसकी पत्नी की जान चली जाती है, जबकि उसकी बेटी एक कूड़ेदान की वजह से सुरक्षित बच जाती है। उस घटना के बाद वह उसी डस्टबिन को “लक्ष्मी” नाम देकर अपने लिए बेहद खास मानने लगता है।

कहानी तब नया मोड़ लेती है जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचकर “लक्ष्मी” के गायब होने की शिकायत दर्ज कराता है। शुरुआत में पुलिस और आसपास के लोग उसकी बात का मतलब समझ नहीं पाते। धीरे-धीरे कहानी की परतें खुलती हैं और एक ऐसा रहस्य सामने आता है, जो पूरी फिल्म को अलग ही स्तर पर पहुंचा देता है। आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है और क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका देता है।

फिल्म की स्टारकास्ट

यहां बात हो रही है ‘महाराजा’ की, जो सबसे बड़ी मास्टरपीस फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, भारतीराजा, मुनिषकांथ समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते हैं। फिल्म का निर्देशन निथिलन समीनाथन ने किया है।

क्यों देखें यह फिल्म?

जून 2024 में रिलीज़ हुई ‘महाराजा’ को कई दर्शक आधुनिक दौर की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिनते हैं। कहानी एक ऐसे पिता की है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। फिल्म का स्क्रीनप्ले, कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और लगातार मिलने वाले ट्विस्ट इसे शुरू से अंत तक रोमांचक बनाए रखते हैं। सस्पेंस के मामले में कई दर्शक इसे अजय देवगन की ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा प्रभावशाली मानते हैं।

कहां देखें?

अगर आपने अभी तक ‘महाराजा’ नहीं देखी है, तो इसे Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह फिल्म हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में उपलब्ध है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका अप्रत्याशित क्लाइमैक्स है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहता है। यही वजह है कि थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इसे एक मस्ट-वॉच फिल्म माना जाता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile