Paytm और Google Pay को टक्कर देने के लिए भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi Pay

HIGHLIGHTS

Xiaomi ने आज भारत में अपने रेड्मी गो स्मार्टफोन के साथ ही Mi Pay एप्प को भी लॉन्च किया है जो सीधे तौर पर Paytm और Google Pay जैसे एप्प्स को टक्कर देगा।

Paytm और Google Pay को टक्कर देने के लिए भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi Pay

Xiaomi ने आज अपने UPI आधारित पेमेंट सिस्टम Mi Pay को भारत में लॉन्च कर दिया है। Mi Pay को भारत में पिछले साल दिसम्बर में बीटा मोड में पेश किया गया था। मी पे को जल्द ही मी एप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi ने भात में Mi Pay पेश करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कोरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) और ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। यूज़र्स इसके ज़रिए अन्य Mi Pay यूज़र्स को या अन्य बैंक अकाउंट और UPI ID को पेमेंट कर सकते हैं। Xiaomi Mi Pay पर QR कोड भी ऑफर कर रहा है।

अधिकतर डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह Mi Pay अलग-अलग सेवाओं के लिए पेमेंट विकल्प ऑफर करता है। यूज़र्स मोबाइल, वॉटर इलेक्ट्रिसिटी, गैस, DTH, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड बिल्स के लिए Mi Pay के ज़रिए पेमेंट कर सकता है। Mi Pay पर कुछ सेवाएं रजिस्टर्ड हैं जिसमें असम पॉवर, BEST मुंबई, BSES राजधानी और यमुना आदि शामिल हैं। Mi Pay कई लोकप्रिय सेवाओं जैसे Asianet, Hathway और Nextra ब्रॉडबैंड को भी कवर करता है।

Mi Pay को शाओमी के कस्टम OS MIUI के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है और यूज़र्स अपनी कॉन्टेक्ट्स लिस्ट,SMS या स्कैनर एप्प्स से सीधे बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं। Mi Pay यूज़र्स इस पेमेंट फीचर का उपयोग कर के मी.कॉम पर खरीदारी भी कर सकते हैं। Xiaomi का यह भी कहना है कि Mi Pay को EY और LUCIDEUS के अप्रूवमेंट के साथ सिक्योर किया गया है। Mi Pay पूरे डाटा को भारतीय सर्वर पर स्टोर भी करेगा।

Xiaomi को टक्कर देने के लिए भारत में पहले से पेटीएम गूगल पे और व्हाट्सएप्प का इन-बिल्ड पेमेंट सिस्टम जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

Rs 4,499 की किफायती कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Go स्मार्टफोन

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo