व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए उठाया ये कदम, जानें कैसे लोगों को आएगा पसंद

HIGHLIGHTS

व्हाट्सऐप म्यूट विडियो फीचर पर कर रहा है काम

जल्द व्हाट्सऐप बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा नया फीचर

व्हाट्सऐप नए स्टिकर शॉर्टकट फीचर को भी करेगा पेश

व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए उठाया ये कदम, जानें कैसे लोगों को आएगा पसंद

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने बहुत से नए फीचर्स लाने के कारण चर्चा में रहता है। इनमें हाइड स्टेटस, ऑडियो, विडियो कॉल और डॉक्युमेंट्स सेंड करना आदि शामिल है। अब व्हाट्सऐप एक नया फीचर ला रहा है जिससे कोई यूजर विडियो सेंड करने से पहले इसे म्यूट कर सकता है। इससे पहले ऐसा कोई विकल्प यूजर्स के पास नहीं था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस फीचर से जुड़े आखिरी लीक के आने के काफी समय बाद यह खबर सामने आई है।

क्या है व्हाट्सऐप का Mute Video फीचर?

WABetainfo के मुताबिक, Whatsapp अपने बीटा टेस्टर्स के लिए म्यूट विडियो फीचर जारी करने के लिए तैयार है। यह ऑप्शन एडिट विडियो विकल्प में ही मिलेगा। अभी इस फीचर को चुनिन्दा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इसके लिए यूजर्स को लेटेस्ट व्हाट्सऐप अपडेट पर जाना होगा जो कि 2.21.3.13 बीटा अपडेट है।

इस फीचर को काफी समय पहले लीक में देखा गया था और WABetainfo ने भी इसकी ओर इशारा दिया था। नवम्बर 2020 में लीक हुए एक स्क्रीनशॉट में स्क्रीन के लेफ्ट साइड पर स्पीकर आइकॉन दिया गया था जो ड्यूरेशन और फाइल साइज़ के पास विडियो में मौजूद होता है। विडियो म्यूट करने के लिए यूजर्स को विडियो आगे भेजने से पहले स्पीकर आइकॉन पर टैप करना होगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप स्टिकर शॉर्टकट नाम के एक फीचर को लाने वाला है।

स्टिकर्स के ज़रिए यूजर्स अपनी बात को एक्स्प्रेस कर सकते हैं। नया फीचर स्टिकर ढूंढने का काम आसान बनाएगा। यह फीचर आपके चैट बार में दिखाई देगा। जब भी आप कोई ईमोजी या खास शब्द टाइप करेंगे तो चैट बार में एक अलग आइकॉन दिखाई देगा। आपको उस शब्द या ईमोजी से जुड़ा स्टिकर मिल जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo