जल्द व्हाट्सऐप शुरू करेगा स्टिकर सजेशन, टाइप करते ही मिलेंगे स्टिकर के विकल्प

HIGHLIGHTS

व्हाट्सऐप पर चल रही नए फीचर की टेस्टिंग

जल्द सभी व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलेगा टाइप से पहले स्टिकर का सजेशन

नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी आया सामने

जल्द व्हाट्सऐप शुरू करेगा स्टिकर सजेशन, टाइप करते ही मिलेंगे स्टिकर के विकल्प

Whatsapp यूजर्स के लिए बड़ी दिलचस्प खबर आ गई है। ऐप पर चैट करना अब और भी मज़ेदार होने वाला है। बता दें कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही स्टिकर सजेशन फीचर आने वाला है। कंपनी इस फीचर पर ज़ोर-शोर से काम कर रही है। नए अपडेट के बाद आपको कोई भी शब्द टाइप करने के बाद स्टिकर का सुझाव मिलेगा।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप का स्टिकर सजेशन फीचर अभी टेस्टिंग में है। फीचर को एंडरोइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

Whatsapp बीटा ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही कोई यूजर व्हाट्सऐप चैट में किसी शब्द को टाइप करेगा तो ऐप उससे संबन्धित स्टिकर भी दिखाएगा। टाइप करने के बाद यूजर्स को एक फ्लैश नोटिफ़िकेशन मिलेगा जिस पर टैप आर के सभी स्टिकर को देखा जा सकता है।

एक रिपोर्ट से पा चला है कि व्हाट्सऐप इनहाउस स्टिकर पर भी काम कर रहा है। अभी व्हासऐप में थर्ड पार्टी स्टिकर का सपोर्ट मिला है। स्टिकर के बाद व्हासऐप इनहाउस इमोजी भी पेश करेगा। अभी फीचर बीटा टेस्टिंग में है और इन्हें पब्लिक के लिए कब लॉन्च किया जाएगा इसका पता नहीं चला है।

व्हाट्सऐप ने 2018 में स्टिकर का सपोर्ट दिया था लेकिन ये थर्ड पार्टी स्टिकर है। इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने खुद का स्टिकर बनाने की भी सुविधा दी है। पिछले साल कंपनी ने स्टिकर सर्च फीचर भी जारी किया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo