जल्द ही हिंदी और अन्य 11 भारतीय भाषाओँ में भी उपलब्ध होगा Spotify App, जानें सभी भाषाएँ

जल्द ही हिंदी और अन्य 11 भारतीय भाषाओँ में भी उपलब्ध होगा Spotify App, जानें सभी भाषाएँ
HIGHLIGHTS

आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि जल्द ही Spotify App पर आपको हिंदी भाषा भी नजर आने वाली है

हालाँकि मात्र हिंदी ही Spotify App को जल्द ही 11 अन्य भारतीय भाषाओँ में भी देखा जा सकता है

Spotify App को जल्द ही हिंदी के साथ ही गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और बंगाली में भी इस्तेमाल किया सकने वाला है

भारत में लॉन्च होने के दो साल बाद, Spotify ऐप हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में जल्द ही उपलब्ध होगा। Spotify ने अपने लाइव-स्ट्रीम किए गए इवेंट ’स्ट्रीम ऑन’ के दौरान इस बात की घोषणा की है, इसके अलावा आपको बता देते है कि यहाँ यह भी कहा गया है कि स्ट्रीमिंग सेवा का उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस (UI) 36 और भाषाओं में उपलब्ध होगा। हिंदी भाषा के अलावा, अन्य 11 भारतीय भाषाओं में भी स्पॉटिफ़ ऐप उपलब्ध होने वाला है, इन भाषाओँ में गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और बंगाली हैं। हालाँकि यहाँ आपको बता देते है कि टाइटल इसके बाद भी अंग्रेजी भाषा में ही नजर आने वाले हैं।

Spotify पर हिंदी यूआई के साथ, स्ट्रीमिंग जायंट JioMusic, Saavn, और Gaana जैसे प्लेयर्स को कड़ी टक्कर देने पर विचार कर रहा है। अभी, गाना App पंजाबी, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, और गुजराती सहित क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट करने वाला बड़ा प्लेयर है।

क्षेत्रीय भाषाओं में सपोर्ट के लिए अभी तक रिलीज़ की कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, हिंदी यूआई द्वारा जल्द ही ऐप में शामिल किया जा सकता है, हालाँकि हिंदी गानों के बोल यानी लिरिक्स आपको यहाँ उपलब्ध नहीं होने वाले हैं।

इसके अलावा, Spotify भारत में अपने "साउंड अप" पहल के एक हिस्से के रूप में अंडररेटेड पॉडकास्टरों का प्रतिनिधित्व करेगा। ओरिजिनल पॉडकास्ट जैसे आई हियर यू, फोबिया और जुर्म लाइव को जल्द ही प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा।

ऑनलाइन इवेंट में, Spotify ने अपनी प्रीमियम सर्विस, Spotify HiFi की भी घोषणा की, जिसे कुछ चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। नई हाई-एंड सर्विस "सीडी-गुणवत्ता, दोषरहित ऑडियो फॉर्मेट" में संगीत की पेशकश करेगी ताकि श्रोताओं को ट्रैक का आनंद मिल सके जैसा कि कलाकार ने इरादा किया था। इस बारे में कोई शब्द नहीं है कि यह प्रीमियम सेवा भारत को उपलब्ध कराएगी या नहीं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo