आधार सेंटर की लाइनों से बचने के लिए नया इलाज, mAadhaar ऐप पर मिलेंगी 35 से अधिक सेवाएं

HIGHLIGHTS

mAadhaar ऐप पर मिलेंगी 35 से अधिक सेवाएं

अंग्रेज़ी सहित 12 भारतीय भाषा सपोर्ट करता है mAadhaar

जानिए mAadhaar ऐप के बारे में

आधार सेंटर की लाइनों से बचने के लिए नया इलाज, mAadhaar ऐप पर मिलेंगी 35 से अधिक सेवाएं

mAadhaar ऐप पर आप 35 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप आधार केंद्र के चक्कर लगाने के बजाए mAadhaar मोबाइल ऐप से ही अपने कई काम कर सकते हैं जैसे, धार डाउनलोड, आधार कार्ड फिर से छपवाने, पता अपडेट करने, ऑफ़लाइन ईकेवाईसी, क्यूआर कोडशो या स्कैन करेन, आधार वेरीफिकेशन, मेल / ईमेल सत्यापित वेरीफिकेशन आदि। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में डीटेल में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बहुभाषी ऐप: आधार सेवा के लिए यह ऐप कई भाषा बोलने और समझने वाले लोगों के लिए सुलभ है। ऐप पर मेन्यू, बटन लेबल और फॉर्म फील को अंग्रेज़ी के साथ 12 अन्य भारतीय भाषाओं जैसे हिन्दी, उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजरती, कन्नड़ और मलयालम के साथ ही मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू आदि का सपोर्ट दिया गया है। ऐप इन्स्टाल करने के बाद पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा।

उपयोगिता: आधार के साथ या बिना आधार के भी स्मार्टफोन में ऐप को इन्स्टाल किया जा सकता है। व्यक्तिगत आधार सेवाओं का लाभ पाना चाहते हैं तो आधार प्रोफ़ाइल को ऐप पर रजिस्टर करना होगा।

मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन सेवाएं: mAadhaar यूजर्स आधार से जुड़ी किसी भी सर्विस को स्वयं या अन्य के लिए उपयोग कर सकते हैं।

डैशबोर्ड: मुख्य डैशबोर्ड से आप आधार डाउनलोड, दोबारा प्रिंट, पता अपडेट, ऑफलाइन KYC, शो या स्कैन QR कोड, आधार वेरिफिकेशन, मेल, ईमेल वेरिफिकेशन और पता सत्यापन पत्र के लिए UID/EID अनुरोध कर सकते हैं।

मेरा आधार: यह किसी भी आधार कार्ड होल्डर के लिए व्यक्तिगत सेक्शन है। यहां किसी सेवा का लाभ उठाने के लिए अपना आधार नंबर दर्ज नहीं करना होगा। साथ ही यह आपको अपने आधार या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को लॉक/अनलॉक करने की सुविधा देता है।

आधार लॉकिंग: आधार होल्डर ऐप से अपने UID या आधार नंबर को लॉक कर सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo