iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp पर जल्द Entry लेंगे ये Attractive फीचर, चेक करें

Highlights

मेटा का मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर iOS पर नए आइकन पेश करके एक रीडिजाइन्ड इंटरफ़ेस लाने की तैयारी कर रहा है।

यह ध्यान देना भी जरूरी है कि व्हाट्सएप भविष्य में चैट इन्फो सेक्शन में रीडिजाइन्ड आइकन शामिल करने की भी प्लानिंग कर रहा है।

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मेटा के इस इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक नए वीडियो अवतार कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू की है।

मेटा का मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर iOS पर नए आइकन पेश करके एक रीडिजाइन्ड इंटरफ़ेस लाने की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी संभावित तौर पर भविष्य में ऐप के एक अपडेट के साथ सेटिंग्स सेक्शन में नए आइकन पेश करेगी। 

जाने-माने व्हाट्सएप टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo की एक रिपोर्ट मुताबिक मेसेजिंग प्लेटफॉर्म नए आइकन शामिल करके iOS के इंटरफ़ेस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। 

इस स्क्रीनशॉट के अनुसार व्हाट्सएप द्वारा भविष्य के अपडेट में सेटिंग्स सेक्शन में नए आइकन शामिल करने की उम्मीद है। नए आइकन्स के आने से यूजर्स एक बेहतर मॉडर्न इंटरफ़ेस का अनुभव कर सकेंगे जिससे ऐप दिखने में और भी आकर्षक लगेगा। 

यह ध्यान देना भी जरूरी है कि व्हाट्सएप भविष्य में चैट इन्फो सेक्शन में रीडिजाइन्ड आइकन शामिल करने की भी प्लानिंग कर रहा है। बदले हुए इंटरफ़ेस के साथ व्हाट्सएप का लक्ष्य बेहतर मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली अनुभव ऑफर करना है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, "नए डिजाइन के साथ व्हाट्सएप यूजर फ़ीडबैक को महत्व देने और ऐप के इंटरफ़ेस को बेहतर बनाने की अपनी कमिटमेंट को पूरी करने की कोशिश कर रहा है। यूजर्स कुछ सालों से एक बदले हुए इंटरफ़ेस की रिक्वेस्ट कर रहे हैं क्योंकि इस मामले में WhatsApp को काफी लंबे समय से कोई अपडेट नहीं मिला है जिसके कारण प्रतिस्पर्धी ऐप्स की तुलना में यह आउटडेटेड होता जा रहा है।"

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मेटा के इस इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक नए वीडियो अवतार कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। इस फीचर के साथ यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान खुद को अवतार के साथ रिप्लेस कर सकेंगे। ध्यान दें कि मेटा ने जुलाई में Instagram और Messenger के लिए रियल-टाइम अवतार कॉलिंग फीचर पेश किया था।

इसलिए संभावना है कि WhatsApp भी भविष्य में इस तरह का फीचर शामिल कर सकता है। व्हाट्सएप ने कथित तौर पर एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन के लिए एक ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड वेरिफिकेशन फीचर की भी टेस्टिंग शुरू की है। इस नए फीचर के लिए व्हाट्सएप द्वारा एक बदली हुई इंक्रिप्शन वेरिफिकेशन स्क्रीन पेश करने की उम्मीद है।

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles