कैसे इस्तेमाल करें गूगल पे (Google Pay): यहाँ जाने सब कुछ

कैसे इस्तेमाल करें गूगल पे (Google Pay): यहाँ जाने सब कुछ

पहली दफा Google Tez के तौर पर लॉन्च हुआ Google Pay एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप है, जो आपको UPI के द्वारा पैसा भेजने और पैसों को पाने में मदद करता है। हालाँकि जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे परंपरागत यानी NEFT और RTGS के स्थान पर UPI से पैसों का लेनदेन करना काफी आसान है। इसके माध्यम से आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से ही ऑनलाइन कैसा भी लेनदेन कर सकते हैं। इसमें कुछ देरी भी नहीं होती है, आपको इसका परिणाम रियल टाइम में ही मिलता है। आइये जानते हैं कि आखिर आप कैसे गूगल पे का अकाउंट सेटअप कर सकते हैं, इसके अलावा कैसे आप अपने बैंक अकाउंट को कैसे इसके साथ जोड़ सकते हैं, इसके अलावा कैसे पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। 

कैसे सेटअप करें Google Pay Account 

  • आपको बता देते हैं कि गूगल पे अकाउंट को सेटअप करने से पहले, एंड्राइड यूजर्स को इस बात को सुनिश्चित कर लेना जरुरी है कि आप एंड्राइड के 4.4 किटकैट या उसके ऊपर के किसी भी एंड्राइड वर्जन पर होने चाहिए। हालाँकि अगर आप iPhone का इस्तेमाल करते हैं तो आपको iOS 8।2 या उसके ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर होना अनिवार्य है। 
  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर गूगल पे ऐप को आपको अपने फ़ोन में डाउनलोड करना होगा, या आपको दोनों ही जगह फ्री में मिलने वाला है। इसके बाद आपको इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए अपने मोबाइल नंबर को यहाँ दर्ज करना होगा। इसके अलावा अगर आप इसी समय अपने बैंक अकाउंट को भी यहाँ दर्ज करना चाहते हैं तो आप इसी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा बाद में करना चाहते हैं तो आप बाद में भी ऐसा कर सकते हैं। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर की पुष्टि के लिए आपको गूगल पे की ओर से एक SMS मिलने वाला है, जो आपको OTP के साथ मिलेगा। आपको यह OTP यहीं पर दर्ज करना होगा, ऐसा मनुअली भी होता है, हालाँकि अगर आप ऐप को SMS का एक्सेस दे देते हैं तो अपने आप ही यह OTP आपको वहां नजर आने लग जाएगा। 
  • इसके बाद आपको एक Google Pin को अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए के चुनना होगा, आप यहाँ स्क्रीन लॉक भी लगा सकते हैं, या पिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि अगर आप पिन का चुनाव करते हैं तो आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आप ऐप को अनलॉक करते समय ऑनलाइन हों।

गूगल पे अकाउंट में कैसे जोड़ बैंक डिटेल्स 

  • गूगल पे में बैंक डिटेल्स को जोड़ना काफी आसान है। हालाँकि बैंक अकाउंट को जोड़ने से पहले आपको इस बात को भी सुनिश्चित कर लेना होगा कि आपका बैंक UPI का सपोर्ट करता है कि नहीं है, अगर आपका बैंक सपोर्ट नहीं करता है, जो आपको काफी परेशानी होने वाली है, हालाँकि अगर करता है, तो आगे बढ़ सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको गूगल पे ऐप को ओपन करके, टॉप लेफ्ट कार्नर पर नजर आ रही अपनी फोटो पर क्लिक करना होगा। अब आपके लिए कई अन्य ऑप्शन भी खुल जाने वाले हैं, लेकिन आपको बैंक अकाउंट पर टैप करके ऐड बैंक अकाउंट पर क्लिक करना है। 
  • अब यहाँ गूगल पे आपको UPI इनेबल्ड बैंक्स एक पूरी लिस्ट दिखा देने वाला है, आपको अपने बैंक का चुनाव इस लिस्ट में से करना है। 
  • अगर आपके पास पहले से ही एक पिन है तो आप इसका इस्तेमाल यहाँ कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने पिन को भूले गए हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको फॉरगॉट पिन पर क्लिक करना है, और इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे इंस्ट्रक्शन आदि को फॉलो करना है। 

गूगल पे के माध्यम कैसे करें पैसों का लेनदेन

  • जैसे ही आप अपने बैंक अकाउंट को अपने गूगल पे अकाउंट के साथ जोड़ देते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप अब पैसों का लेनदेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालाँकि इसके लिए भी आपको कुछ चरणों को फॉलो करना होगा।
  • आपको उस व्यक्ति का चुनाव करना होगा जिसे आप पैसा भेजना चाहते हैं, आप ऐसा UPI ID के माध्यम से भी कर सकते हैं, QR कोड को स्कैन करके भी कर सकते हैं, इसके अलावा आप मोबाइल नंबर के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको टैप फॉर कैश मोड का भी इस्तेमाल करना होगा।
  • अब आपको अमाउंट दर्ज करना होगा, इसके बाद आप अपने UPI PIN का इस्तेमाल करके ऑथेंटिकेशन के बाद पैसा भेज सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर आप किसी से पैसा लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए गूगल पे पर रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपने अमाउंट को लिखकर, एक नोट लिखना होगा, इसके बाद आपको रिक्वेस्ट पर क्लिक करके इस मैसेज को भेजना होगा, हालाँकि नोट लिखना ऑप्शनल है, आप इसे लिख भी सकते हैं, और नहीं भी। 

गूगल पे में बैंक अकाउंट कैसे बदलें

  • अगर आप किसी कारण से अपने बैंक अकाउंट को बदलना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि ऐसा भी आप कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। 
  • आपको इसके लिए गूगल पे पर टैप करके आपको प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना होगा, जैसा आपने अपने पिछले बैंक अकाउंट को दर्ज करते हुए किया था। इसके बाद आपको बैंक अकाउंट पर टैप करना है। अब यहाँ आपको बैंक एकाउंट्स की लिस्ट जो अपने पहले से ही दर्ज किये हुए हैं, दिखाई देने लगेगी। इनमें से कोई भी बैंक आप चाहते हैं उसे सक्रीय कर सकते हैं। और पिछले अकाउंट को आप डिलीट कर सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo