Google ने प्ले स्टोर से हटाया MobiKwik ऐप…

HIGHLIGHTS

MobiKwik के CEO ने ट्वीट कर के जानकारी

आरोग्य सेतु मोबाइल का लिंक था ऐप में मौजूद

Google ने प्ले स्टोर से हटाया MobiKwik ऐप…

सर्च जायंट Google ने डिजिटल वैलट ऐप मोबिक्विक को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है और ऐसा प्ले स्टोर की नीतियों का उल्लंघन करने के कारण किया गया है। इस पर MobiKwik के CEO बिपिन प्रीत सिंह का कहना है कि इस ऐप को इसलिए हटाया गया है क्योंकि ऐप में आरोग्य सेतु ऐप का लिंक रखा गया है। मोबिक्विक ऐप को पिछले हफ्ते ही Google की ओर से चेतावनी दी गई थी।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

MobiKwik के CEO ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी साझा किया है कि हमारे ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। Google ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि इसमें आरोग्य सेतु मोबाइल का लिंक रखा गया था। हमने RBI की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया था, जिससे आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।  

हालांकि, अब ऐप को आरोग्य सेतु ऐप के लिंक के बिना ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध किया गया है। यूज़र्स इस ऐप को डाउनलोड कर के इस्तेमाल कर सकते हैं। गौरतलब है कि मोबिक्विक के अलावा, पेटीएम और स्विगी में कांटैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु ऐप का लिंक रखा गया है।

आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को अब तक 10 करोड़ यूज़र्स डाउनलोड कर चुके हैं। अप्रैल के अंत तक यह आंकड़ा 7.5 करोड़ था। इन आंकड़ों की जानकारी मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिक्स एंड आईटी की रिपोर्ट से मिली थी।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo