Google Maps जल्द पेश करने वाला है डिजास्टर डायरेक्शन्स

Google Maps जल्द पेश करने वाला है डिजास्टर डायरेक्शन्स

उस समय गूगेल मैप्स को एक नेविगेशन के एक गो-टू रिसोर्स के रूप में देखा जा सकता है, जो आपको रास्ता दिखाने का काम करता है। आपको बता देते है कि यह आपको ट्रैफिक आदि की जानकारी देता है। हालाँकि कुछ बड़ी परेशानियों जैसे प्राकृतिक आपदा के समय यह काम में नहीं आता है, या ऐसा भी कह सकते हैं कि आपको अभी तक यह इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं देता है। 

हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि ऐसा जल्द ही गूगल की ओर से होने वाला है। आपको बता देते हैं कि कंपनी की ओर से जल्द ही गूगल मैप्स में प्राकृतिक आपदा से जुड़ी जानकारी को लॉन्च करने वाला है। जैसे अब आपको गूगल मैप्स में हरिकेन या भूकंप की भी जानकारी मिलने वाली है। इसका मतलब है कि अगर कहीं भी ऐसा कुछ होता है, गूगल मैप्स को ऐसा लगता है तो आपको बता देते हैं कि आपको इसकी जानकारी मिलने वाली है। यह आपको यह भी बताने वाला है कि किसी आपदा के कारण कहाँ कितनी क्षति पहुंची है, और किस रास्ते को आपको अवॉयड करना है। 

आपको बता देते हैं कि भूकंप और हरिकेन की जानकारी से भरा गूगल मैप्स आपके लिए जुलाई और अगस्त में रोल आउट किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी गूगल के लिए एक स्पोकपर्सन के माध्यम से मिली है। इस नए ऐप फीचर के माध्यम से आपको सेफ लोकेशन की जानकारी मिलने वाली है, इसका मतलब है कि आपको यह डिजास्टर जोंस के बारे में जानकारी देने वाला है। 

अगर हम Snake Game की चर्चा करें तो इसे Nokia Phones के साथ 2007 में पेश किया गया था। इसके बाद इसे काफी प्रसिद्दी भी मिली थी, हालाँकि अब ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, यह गेम हम सभी को भली प्रकार से जानते भी हैं। इस गेम को अब गूगल मैप्स को मिले नए अपडेट के बाद सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। 

इसका मतलब है कि अगर आपके पास नोकिया का फोन नहीं भी है तब भी इस गेम को आप बड़ी आसानी से खेल सकते हैं, अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल अपने फोन में करते हैं तो अर्थात् अगर आप Google Maps के इस्तेमाल करने वाले हैं तो आप इस गेम को अब अपने फोन में खेल सकते हैं। इस गेम के एक इम्प्रूव्ड वर्जन अब आप गूगल मैप्स पर खेल सकते हैं, इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि आप iOS पर हैं या एंड्राइड पर, यहाँ सिर्फ एक ही बात मायने रखती है कि अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस गेम को बड़ी आसानी से खेल सकते हैं। 

जाहिर तौर पर, Google अप्रैल फूल मनाने की परंपरा लंबे समय से जारी है, जो मोबाइल और डेस्कटॉप पर अपनी कुछ सेवाओं का उपयोग करने वालों के लिए उपलब्ध होगी। इस साल गूगल ने मैप्स को अपने गैग का मुख्य प्लेटफॉर्म बनाने का फैसला लिया है। 

सभी एंड्राइड और iOS उपयोगकर्ता अपने फोन पर स्नेक गेम खेल सकते हैं और अधिक से अधिक यात्रियों को उठाकर, और कई प्रतिष्ठित स्थानों पर जाकर उच्च स्कोर प्राप्त कर सकेंगे। आप दुनिया भर के विभिन्न स्थानों, जैसे काहिरा, लंदन, सैन फ्रांसिस्को, साओ पाओलो, सिडनी और टोक्यो जैसे शहरों में भी इस गेम को खेलने में सक्षम होंगे, अर्थात् आप गेम खेलने के लिए इनमें से कोई भी शहर चुन सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo