आज के दौर में TV हर किसी घर के ज़रूरी एप्लायंस में से एक बन गया है। सबके मनोरंजन के लिए TV एकमात्र ऐसा एप्लायंस है जिसकी बड़ी स्क्रीन पर पूरा परिवार साथ में बैठ कर शोज़ देखा सकता है। ऐसे में कुछ समय तक लगातार TV को इस्तेमाल करने के बाद TV स्लो चलने लगता है। TV को खुलने में और फिर उसके बाद उसके ऐप्स को खुलने में काफी टाइम लगने लगता है। अगर ऐप्स खुल भी जाते हैं तो वीडियो बफर होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके ज़रिये आप बिना 1 भी रुपया खर्च किये अपने TV को पहले जैसा फ़ास्ट और स्मूथ बना सकते हैं। उम्मीद है कि इन तरीको को अपनाने के बाद आपका TV बिलकुल पहले जैसी परफॉर्मेंस देगा।
SurveyTV सॉफ्टवेयर अपडेट करना ज़रूरी
हम सभी अपने स्मार्टफोन्स को टाइम-टू-टाइम अपडेट करते हैं, लेकिन उसी तरह हम अपने TV को अपडेट नहीं करते, हालांकि शानदार परफॉर्मेंस बने रहने के लिए TV को भी अपडेट करना बहुत ज़रूरी होता है। Samsung, LG, Sony, Xiaomi, TCL जैसी अन्य कम्पनियाां समय-समय पर नए Firmware Update जारी करती रहती हैं। अगर आपका TV पहले से बहुत स्लो हो गया है तो इसका कारण ऑपरेटिंग सिस्टम का पुराना होना भी हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने होने के वजह से स्क्रीन फ्रीज़ होने लगती है, ऐप्स बार-बार क्रैश होने लगते हैं जिसकी वजह से सिस्टम भी स्लो हो जाता है।
इसको ठीक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिससे आपका TV पहले की तरह परफॉरमेंस दे सकता है। Settings में जाकर Software Update या System Update में जाऐं और वहां देखें की आपके TV का कोई नया अपडेट उपलब्ध है या नहीं। अगर कोई अपडेट मिलता है तो TV को तुरंत अपडेट करें और Auto Update का ऑप्शन भी ऑन कर दें ताकि आपका TV भविष्य में समय पर खुदको अपडेट करता रहे।
Cache और अनवॉन्टेड ऐप्स को न रखें
स्मार्टफोन्स की तरह TV में भी Cache जमा होने लगता है जिसके कारण TV स्लो हो जाता है। शुरआत में जो डेटा ऐप्स को तेज़ी से चलने में मदद करता है बाद में वही Cache स्टोरज भी भर देता है। ऐसे में आपको समय पर अपने TV का Cache क्लियर करने की ज़रूरत है। आइए आज हम आपको बताते हैं कैसे आप समय से अपने TV में भरे इस Cache को हटा सकते हैं।
आप अपने TV की Settings में जाकर Apps या Storage सेक्शन को ओपन करें, उसके बाद यहां Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar या अन्य ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का Cache मिलेगा, उसे आप तुरंत क्लियर कर दें। अगर कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जिन्हें आप लम्बे समय तक इस्तेमाल में नहीं ले रहे, तो उन ऐप्स को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। देखी हुई फ़िल्में या वो गेम्स जो अब आप नहीं खेलते उन्हें भी हटाना बेहतर होगा क्योंकि ऐसा करने से आपका सिस्टम खाली हो जायेगा और पहले जैसा परफॉर्म करने लगेगा।
WiFi की जगह ईथरनेट केबल का इस्तेमाल
अगर आपके Smart TV में वीडियो बार-बार बफर होती है और 4K कंटेंट चलते समय बहुत ही स्लो चलता है, तो इसकी वजह आपके TV का इंटरनेट कनेक्शन भी हो सकता है।
मोटी दीवारें, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आसपास के Wi-Fi नेटवर्क आपके WiFi की स्पीड और स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने TV WiFi को ईथरनेट केबल से रिप्लेस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
ईथरनेट केबल वायर्ड कनेक्शंस की तुलना में ज़्यादा तेज़ होते हैं। यदि आपके टीवी में Ethernet Port मौजूद है, तो उसे सीधे Router से LAN Cable के जरिए कनेक्ट करें। इसके बाद आप आसानी से 4k स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़े वीडियो बिना किसी रुकावट के देख सकते हैं।
Motion Smoothing फीचर को बंद करें
अलग-अलग कम्पनियाां अलग नामों से अपने TV में Motion Smoothing का फीचर देती हैं, ज़्यादातर स्मार्ट TV जैसे Samsung में Auto Motion Plus के नाम से , Sony में Motionflow और LG में TruMotion के नाम से यह फीचर पहले से ही चालू रहता है।
गेम्स या लाइव मैचों के दौरान यह Motion Smoothing फीचर उपयोगी हो सकता है लेकिन, फिल्मों और वेब सीरीज का असली सिनेमाई अनुभव खराब कर देता है। Motion Smoothing का यह फीचर वीडियो के बीच अतिरिक्त फ्रेम जोड़कर मूवमेंट को ज्यादा स्मूद दिखाने की कोशिश करता है। इसे ही Soap Opera Effect कहा जाता है। अगर आपको फिल्मों और OTT कंटेंट का बेहतर अनुभव चाहिए, तो Settings > Picture > Advanced Settings में जाकर Motion Smoothing, TruMotion, Motionflow या Auto Motion Plus जैसे विकल्प को बंद कर दें।
HDMI Switcher का करें इस्तेमाल
बहुत से स्मार्ट टीवी में बस 3 HDMI Port ही दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको Gaming Console, Soundbar, Streaming Stick, Set-top Box और Laptop जैसे अन्य डिवाइस जोड़ने हों, तो बार-बार केबल बदलने का झंझट करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए HDMI Switcher अच्छा ऑप्शन है। यह एक HDMI पोर्ट को कई HDMI पोर्ट में बदल देता है। इसके बाद आप सभी डिवाइस को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। मार्केट में दो तरह के HDMI Switcher मिलते हैं – Manual Switcher और Automatic Switcher, Manual Switcher में बटन दबाकर इनपुट बदलना पड़ता है वहीं Automatic Switcher सक्रिय डिवाइस को पहचानकर खुद ही उस इनपुट पर स्विच हो जाता है।
Smart TV की उम्र बढ़ाने के लिए ज़रूरी बातें
कुछ महीनों में Cache क्लियर करें, जो ऐप्स यूज़ नहीं करते उन्हें हटाएं, सॉफ्टवेयर को समय से अपडेट करते रहें और टीवी की इंटरनल स्टोरेज को पूरी तरह भरने से बचें। अगर ज़रूरत न हो तो बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद करें, इससे टीवी का प्रोसेसर और मेमोरी दोनों बेहतर तरीके से काम करते हैं और आपका Smart TV लंबे समय तक बिना हैंग हुए काम करते रहेगा।
कई बार सिर्फ कुछ सेटिंग्स बदलने और थोड़ी-सी मेंटेनेंस करने से आपके Smart TV की परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी तरीकों के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर बार Smart TV की स्पीड कम होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि टीवी पुराना हो गया है।
यह भी पढ़ें: OnePlus N6x vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
