OnePlus N6x vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

OnePlus N6x vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री-लेवल और बजट सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। OnePlus ने हाल ही में अपना नया OnePlus N6x लॉन्च किया है, जो कंपनी की N-सीरीज का दूसरा किफायती स्मार्टफोन है। इसका मुकाबला अपनी सीरीज के पहले फोन OnePlus N6 और Nothing Phone 3a Lite से माना जा रहा है। तीनों फोन अपनी अलग खूबियों के साथ आते हैं। कोई बड़ी बैटरी पर जोर देता है तो कोई बेहतर डिस्प्ले और डिज़ाइन ऑफर करता है। अगर आप इन तीनों में से किसी एक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए इनके फीचर्स और कीमत की विस्तार से तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6x vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग अनुभव देते हैं। OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है।

वहीं OnePlus N6 का डिजाइन कंपनी की Nord सीरीज से प्रेरित है। इसमें भी ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है। इसमें थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

do not miss OnePlus N6x first sale big deals

वहीं Nothing Phone 3a Lite इस तुलना में सबसे प्रीमियम डिस्प्ले ऑफर करता है। इसमें 6.77 इंच का Full HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR मोड में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2,160Hz PWM डिमिंग और Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में IP54 रेटिंग भी दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है। इसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है।

OnePlus N6 5G में भी 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह भी Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है। OnePlus इस फोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराएगा।

दूसरी ओर Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो इस तुलना में सबसे दमदार माना जा सकता है। इसमें 8GB रैम, 256GB तक स्टोरेज, 8GB वर्चुअल रैम और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Nothing OS 3.5 आधारित Android 15 पर चलता है। कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है।

Oneplus N6 with 8000mAh battery phone gets Price discount with Bank offer on Amazon

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेक्शन में भी तीनों फोन अलग-अलग फीचर्स के साथ आते हैं। OnePlus N6x में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

दूसरी ओर OnePlus N6 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन के मामले में Nothing Phone 3a Lite सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, Ultra XDR, नाइट मोड, मैक्रो मोड और मोशन कैप्चर जैसे फीचर्स के साथ आता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वहीं OnePlus N6 5G में इससे भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है।

वहीं Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता कम होने के बावजूद इसकी चार्जिंग स्पीड नए OnePlus N6x से तेज़ है।

भारत में कीमत

भारत में OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये रखी गई है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा। चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। इसकी बिक्री आज, 4 अगस्त से Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

OnePlus N6 5G दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

वहीं Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: सुनहरी डील्स का खुलासा, ये स्मार्टफोन्स मिलेंगे सोच से भी सस्ते!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile