फ्रिज खरीदते समय ना करें ये गलती.. सिर आ पड़ेगा भारी भरकम बिजली बिल, सर्विसिंग में भी आएगा हजारों का खर्च

फ्रिज खरीदते समय ना करें ये गलती.. सिर आ पड़ेगा भारी भरकम बिजली बिल, सर्विसिंग में भी आएगा हजारों का खर्च

घर में एक फ्रिज ही ऐसा प्रोडक्ट होता है जो 24 घंटे और 7 के 7 दिन चलता ही रहता है, कभी कभी बिजली चली जाए तो यह बंद हो सकता है, वरना इसका बंद होना मैंने भी अपनी लाइफ में कभी कभार ही देखा है। ऐसे में जाहिर है कि इससे बिजली की खपत पर बड़ा असर होता आ रहा है और आगे भी होने वाला है। ऐसे में, कई बार लोग फ्रिज खरीदते समय ही ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जो उन्हें भारी पड़ सकती हैं। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि आपको फ्रिज को खरीदते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। असल में, अन्य घरेलू उपकरणों की तरह ही फ्रिज भी आपके घर का एक अभिन्न हिस्सा है। इसका सही चुनाव करना इसलिए बेहद जरूरी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको फ्रिज को खरीदते समय कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, जैसे आपको साइज़ देखना बेहद जरूरी है, अगर आपका परिवार छोटा है तो आप कम लीटर वाला फ्रिज भी ले सकते हैं, लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है तो आपको उसके अनुसार ही फ्रिज की खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा आपको कैपेसिटी का भी खास ध्यान रखना है, इंवर्टर कंप्रेसर भी उतना ही जरूरी है। अगर आप इन चीजों का ध्यान रखकर फ्रिज खरीदते हैं तो आपका बिजली का बिल कम हो सकता है। आइए अब जानते है कि आप कैसे एक सही फ्रिज का चुनाव कर सकते हैं।

सही कैपेसिटी चुनें

आपको फ्रिज खरीदते समय सबसे जरूरी चीज का जो खयाल रखना है वह उसकी कैपेसिटी है। आपको अपने परिवार के अनुसार एक सही क्षमता वाला फ्रिज ही खरीदना चाहिए। अगर आप गलत क्षमता वाले फ्रिज खरीद लेते हैं तो जाहिर तौर पर आपके बिजली के बिल के साथ साथ बेवजह के कई खर्च बढ़ जाते हैं। अगर आपका परिवार छोटा है तो आप 180 लीटर के फ्रिज को भी ले सकते हैं, हालांकि, इसके अलावा अगर आपका परिवार कुछ बड़ा है तो आप 220 लीटर के साथ साथ 240 और 350 लीटर या 400 लीटर के फ्रिज भी खरीद सकते हैं। आपको सिंगल डोर और डबल डोर वाले ऑप्शन को भी देखना होगा।

सिंगल डोर या डबल डोर- किसे चुनें

कोई भी फ्रिज आपके लिए बेस्ट तब हो सकता है, जब वह आपके बजट में आए और आपके खर्च को भी कम कर दे। अब चाहे वह सिंगल डोर हो या डबल डोर क्या ही फ़र्क पड़ता है। हालांकि, आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सिंगल डोर के साथ आने वाले फ्रिज सस्ते और किफायती होते हैं। छोटे परिवार और सिंगल लोगों के लिए इन्हें बेस्ट कहा जा सकता है। इसके अलावा ये वाले फ्रिज बिजली की भी कम खपत करते हैं।

हालांकि, Double Door Refrigerator को देखा जाए तो यह बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट कहे जा सकते हैं। असल में, इन फ्रिज में आपको अगर से फ्रीजर सेक्शन होता है, इसके अलावा यह फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नॉलजी से भी लैस होते हैं। इन फ्रिज में बार बार बर्फ हटाने की जरूरत नहीं होती है।

इनवर्टर कंप्रेसर का भी खास ध्यान रखें

तकनीकी जैसे जैसे बदल रही है, वैसे वैसे फ्रिज भी उन्नत हो रहे हैं, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस समय इंवर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज आना शुरू हो गए हैं। यह कंप्रेसर अपने आप ही जरूरत के हिसाब से स्पीड को बढ़ाते-घटाते रहते हैं। इस तकनीकी से बिजली की खपत कम हो जाती है, इसके अलावा फ्रिज से आने वाले आवाज भी अब नाममात्र ही रह गई है। इस तकनीकी के साथ आने वाले फ्रिज को अगर आप खरीदते हैं तो आपको लंबे समय के लिए कोई दिक्कत नहीं आती है।

सही रेटिंग को जरूर देखें

हमने आपको ऊपर ही बताया है कि 24/7 आपके घर में फ्रिज ही चलता है, बाकी चीजें अपने समय पर बंद कर दी जाती हैं और फिर से उन्हें चला लिया जाता है। हालांकि, फ्रिज केवल लाइट जाने के समय ही बंद राहत है, इसके अलावा यह चलता ही रहता है। ऐसे में आपको एक ऐसे फ्रिज को चुनना चाहिए जो बिजली की खपत को बढ़ाए नहीं, हाँ इसपर नियंत्रण रखे। इसी कारण आपको सही रेटिंग वाले फ्रिज को खरीदना ही चाहिए। अगर आप 3 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज को खरीदने जा रहे हैं तो यह आपको कुछ सस्ता मिल सकता है, लेकिन इसकी बिजली की खपत कुछ ज्यादा होती है। इसके अलावा अगर आप 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज खरीदते हैं तो यह आपको कुछ महंगे जरूर मिल सकते हैं, लेकिन बिजली की खपत इनमें कम होती है। अब आपको अपने बजट के अनुसार तय करना है कि आपको किस फ्रिज को खरीदना है।

याद रखें, अंत में सबकुछ आपके बजट पर आकर टिक जाता है, आपको अपने बजट के अनुसार ही एक बढ़िया फ्रिज लेना चाहिए। अगर आपको सस्ते में यह सब तकनीकी मिल जाती है तो इससे अच्छी कोई बात हो नहीं सकती है।

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये 6000 रुपये से भी सस्ते Air Cooler.. मिलेगी AC वाली ठंडक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo