गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये 6000 रुपये से भी सस्ते Air Cooler.. मिलेगी AC वाली ठंडक

गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये 6000 रुपये से भी सस्ते Air Cooler.. मिलेगी AC वाली ठंडक

गर्मी बढ़ रही है और आने वाले महीनों में यह अपने चरम पर होगी। अब भीषण गर्मी से कैसे बचा जाए इसका जवाब अभी से लोग तलाशने लगे हैं। जिनका बजट अच्छा खासा है, उन्हें एसी खरीदने में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। हालांकि, जो लोग ज्यादा खर्च नहीं कर सकते है, ऐसा नहीं है कि उनके लिए गर्मी से बचने का कोई उपाय ही नहीं है। कम बजट वाले लोगों के लिए कूलर है, जो आजकल ऐसी तकनीकी से लैस होकर आने लगे हैं कि एसी को भी यह फेल कर सकते हैं। इस तरह के एयर कूलर्स की कीमत ज्यादा हो सकती है, लेकिन अगर आपको अपने घर के लिए एक ऐसा कूलर चाहिए जो आपको गर्मी के प्रकोप से बचा सके तो आप सस्ते कूलर भी खरीद सकते हैं। असल में, आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहाँ बताने वाले है कि 6000 रुपये के अंदर के प्राइस में आप कौन से एयर कूलर खरीद सकते हैं, जो आपको इस चिलचिलाती गर्मी से राहत दे सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Bajaj PX 97 Torque

अगर आप इसी बजट में एक कूलर खरीदना चाहते हैं तो आप इस वाले कूलर को अपने अगले एयर कूलर के तौर पर खरीद सकते हैं। इसे आप अपने छोटे कमरे में रख सकते हैं, इसका इस्तेमाल स्टडी रूम में किया जा सकता है, इसके अलावा आप इसे अपने ऑफिस में भी इस्तेमाल में ले सकते हैं। बजाज लंबे समय से होम अप्लाइअन्सेस निर्मित कर रहा है, इसी कारण आपको इस ब्रांड के साथ भरोसे का कोई इशू नहीं आने वाला है। यह एयर कूलर आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में मिल जाने वाला है।

Ginie Neo

अगर इस मॉडल को देखते हैं तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह छोटे कमरों के लिए निर्मित एयर कूलर है। इसके साथ भी आपको Crompton Brand का भरोसा मिलता है। अगर आप चाहते हैं तो आपको कम बिजली की खपत में एक ऐसा दमदार कूलर मिल जाए तो आप इस प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। यह अपने आप में एक दमदार और सस्ता एयर कूलर आपको एसी की कमी महसूस नहीं होने देने वाला है।

Symphony Ice Cubes

इस कूलर का प्राइस भी कम है और बजट में आपको यह कूलर बेहद ज्यादा राहत देने वाला है। इसकी क्षमता की बात करें तो यह 27 लीटर के टैंक के साथ आता है। इसका मतलब है कि बड़े टैंक के कारण आपको लंबे समय तक कूलिंग मिलती रहने वाली है, क्योंकि यह ठंडे पानी से आपको कूलिंग देता रहने वाला है। अंत में ऐसा कह सकते हैं कि यह मॉडल एयर कूलर भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Orient Smartcool Dx CP2001H

इस कूलर में आपको 20 लीटर का टैंक मिलता है। कंपनी का यह कूलर अपने डिजाइन के लिए जाना जाता है, असल में, इससे आपको मीडियम साइज़ के रूम में भी दमदार ठंडक मिलती है। इसके अलावा इसमें लगे DenseNest Honeycomb Pads भी इसे एक दमदार ऑप्शन के तौर पर बाकियों के सामने खड़ा कर रहे हैं।

Havells Freddo Personal Air Cooler

अगर आप इसी बजट रेंज में एक सबसे बेहतर ऑप्शन तलाश रहे हैं तो आपको इस कूलर के साथ जाना चाहिए। इसमें आपको Honeycomb Cooling Pads दिए गए हैं, जो ज्यादा कूलिंग के लिए ही निर्मित किए गए थे, यह कूलिंग को लंबे समय के लिए होल्ड करने में सक्षम होते हैं। ऐसा करने से आपका कमरा लंबे समय तक ठंडा रह सकता है।

यह भी पढ़ें: AC का बाप! भयंकर गर्मी और मिल गया ये सस्ता जुगाड़..नोट कर लो ठंडी हवा वाला ये फ्री हैक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo