AC का बाप! भयंकर गर्मी और मिल गया ये सस्ता जुगाड़..नोट कर लो ठंडी हवा वाला ये फ्री हैक
उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी शुरू होने लगी है। अभी तो इसकी शुरुआत हुई ही है, ऐसे में गर्मी धीरे धीरे बढ़ने वाली है, लेकिन जरूर जल्द ही ऐसा भी माहौल बनने वाला है, जो आपको गर्मी के चरम को भी दिखाने वाला है। असल में, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल बाकी सालों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही गर्मी पड़ने वाली है। मैंने पिछले साल ऐसा अपने ही घर में महसूस किया था कि ज्यादा गर्मी के चलते और घर का टॉप फ्लोर पर होना एसी की ठंडी गवा को बड़े पैमाने पर बाधित कर देता है। ऐसे में आपको AC से भी उस तरह की ठंडी हवा नहीं मिल पाती है, जैसी आपको गर्मियों की एकदम शुरुआत में या जैसी हवा की आप उम्मीद कर रहे होते हैं। ऐसे में क्या किया जाए कि आपके घर में ठंडक रहे और आपको AC जैसे महंगे गैजेट को भी न खरीदना पड़े। मैंने इंटरनेट को खोजा और मुझे एक ऐसा बेहतरीन जुगाड़ मिला जो मुझे लगा कि आपको भी बताना चाहिए, इस जुगाड़ का इस्तेमाल करके आप बेहद ही सस्ते में या ऐसा भी कह सकते हैं कि फ्री के ही दाम में AC जैसी ठंडक प्राप्त कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Survey

वायरल वीडियो में मिलेगा जुगाड़?
असल में, इंटरनेट पर एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हो रहा था जो दिखा रहा था कि आप कैसे बेहद ही सस्ते में ठंडी हवा पाकर गर्मियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें एक टैबल फैन का इस्तेमाल दिखाया गया है। इस फैन को कैसे सही प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है कि आपको निरंतर ठंडी हवा मिलती रहे और बिजली के मोटे बिल से भी आपको राहत मिल जाए। असल में, वायरल वीडियो दिखाता है कि कैसे टेबल फैन के आगे के कवर को हटाकर मात्र एक प्लास्टिक की बोतल को काटकर फिट कर देने से आपको राहत मिल सकती है। आइए पूरी प्रक्रिया को समझते हैं।



असल में, वायरल वीडियो में एक शख्स दिखा रहा है कि कैसे उसे एक टेबल फैन के सामने वाले कवर को हटाने और इसकि जगह एक कटी हुई पानी की बोलत को एक मोटे पाइप के साथ जोड़कर फिट कर देने से आपको ठंडी हवा मिल जाने वाली है। हालांकि, इस पाइप को इस व्यक्ति ने एक बॉक्स के साथ भी कनेक्ट किया है, जिसमें बर्फ रखी हुई है। इसका मतलब है कि हवा जब चलेगी तो पाइप से होकर बर्फ वाली ठंडी हवा को खींचेगी और आप तक पहुंचाएगी। हालांकि, इस काम को इस व्यक्ति ने इतनी सावधानी के साथ किया है कि उसे और हवा लेने वाले को कोई भी नुकसान न पहुंचे। अगर आप अपने घर पर इस काम को करने वाले हैं तो आपको बेहद सावधानी दिखानी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है। किसी भी खतरे से बचने के लिए बेहद ज्यादा सावधानी जरूरी है।
बेहद वायरल हो रहा है ये वीडियो
असल में, मैंने ऐसा लाया है कि सभी लोग जाहिर तौर पर एसी नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में वह या तो कूलर का सहारा लेते हैं या अगर इसे भी न खरीद पाएं तो कुछ न कुछ जुगाड़ का सहारा लेते हैं। इसी कारण पिछले कुछ सालों से हम देख रहे हैं तो एक से बढ़कर एक जुगाड़ ऑनलाइन आते रहते हैं, जैसे इस वीडियो को ही देख लिया जाए तो इसके व्यूज करोड़ों में हैं। इसका मतलब है कि लोग इस तरह के जुगाड़ देखना पसंद करते हैं। इसका यह भी कारण है कि सभी लोग एसी के खर्च को वहन नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा कूलर भी सभी के बजट में नहीं होता है। इसके बाद भी वह हार नहीं मानते हैं बल्कि गर्मी को हरा देते हैं। अगर आप इस जुगाड़ को इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो आपको पूरा वीडियो बड़ी ही सावधानी से देखना होगा, कोई भी गलती आपके लिए नुकसानदायी हो सकती है।

ज्यादा और लंबे समय तक ठंडक के लिए क्या करें?
अगर आप इस जुगाड़ को बना चुके हैं और ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं तो आपको एक चीज और कर लेनी चाहिए, जिसे यह ठंडक ज्यादा लंबे समय के लिए आपको मिलती रहे। आपको केवल बर्फ वाले बॉक्स में कुछ चम्मच नामक को डाल देना है। इससे होगा क्या? ऐसा करने से बर्फ के पिघलने की गति धीमी हो जाने वाली है, लेकिन हवा आपको निरंतर मिलती रह जाने वाली है। ऐसा करके आप लंबे समय तक बर्फ को पिघलने से रोक सकते हैं और कूलिंग का आनंद लेते रह सकते हैं।

डिसक्लेमर: हम आपको अपने आप किसी भी जुगाड़ को करने की सलाह नहीं देते हैं। आपको विशेषज्ञों की देखरेख में ही कोई भी जुगाड़ अपनाना चाहिए।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile