EPFO 3.0: 1 अप्रैल से बदल रहा ये नियम..UPI की मदद से चुटकियों में मिलेगा PF का पैसा, देखें कैसे

HIGHLIGHTS

EPFO 3.0 की मदद से ग्राहकों PF के पैसे को UPI की मदद से अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे।

जॉब जाने के तुंरत बाद ही 75% फंड को निकाला जा सकेगा, इसके बाद बाकी पैसा जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है।

यह प्रक्रिया पेपरलेस होने वाली है और किसी ऑफिस के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं है। EPFO Portal यानि Umang App से पैसा निकाला जा सकेगा।

EPFO 3.0: 1 अप्रैल से बदल रहा ये नियम..UPI की मदद से चुटकियों में मिलेगा PF का पैसा, देखें कैसे

अभी तक के लिए PF (Provident Fund) निकालने के लिए पहले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, पहले फॉर्म भरना, फिर अप्रूवल का इंतजार करना और इसके बाद फिर बैंक की प्रोसेस में लगने वाला समय। लेकिन अब सरकार EPFO 3.0 के साथ बड़ा बदलाव करने जा रही है। 1 अप्रैल से नया सिस्टम लागू होने के बाद PF का पैसा UPI के जरिए तुरंत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर 1 अप्रैल से PF को लेकर क्या बदल जाने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

झट से मिल जाएगा PF का पैसा!

अगर इसे आसान भाषा में देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि अब PF निकालने के लिए न ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे, न कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। जैसे ही आप PF निकालने का रिक्वेस्ट डालेंगे, पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। अगर आपके मन में PF के पैसे को कोई सवाल है तो आप हमसे कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक के लिए जो भी जरूरी सवाल हो सकते हैं, उनका जवाब हमने यहाँ देने का प्रयास किया है। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आप कुछ जानना चाहते हैं तो हमें कमेन्ट बॉक्स में या हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे।

नौकरी छूटने पर कितना PF निकाल सकेंगे?

नए नियम के अनुसार, अगर आपकी नौकरी चली जाती है तो आप तुरंत अपने PF का 75% पैसा निकाल सकते हैं। बाकी 25% पैसा अगले महीने तक अकाउंट में रहेगा। अगर तब भी नौकरी नहीं मिलती है, तो आप बाकी पैसा भी निकाल सकते हैं। सरकार ने 25% पैसा इसलिए रोका है ताकि आपके पास कुछ सेविंग सुरक्षित रहे।

UPI से PF पैसा निकालने से पहले ये जरूरी चीजें जरूर जान लें

अगर आप UPI से PF के पैसे को निकालना चाहते हैं तो आपको एक चीज को सबसे पहले सुनिश्चित करना है कि आपको अपने अकाउंट को पूरी तरह से अपडेट रखना है।

  • आपका UAN Number एक्टिव होना चाहिए।
  • Aadhaar Card को PF से लिंक करना भी बेहद जरूरी है।
  • Aadhaar Card से मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है।
  • बैंक KYC employer द्वारा verified होना चाहिए।
  • UPI ऐप उसी मोबाइल नंबर से चालू होना चाहिए, जो PF Account के साथ लिंक है।

अब अगर आपको लगता है कि आपका कुछ भी पेंडिंग है तो आपको यहाँ बताई गई सभी डिटेल्स को अपडेट कर लेना चाहिए, तभी आप आसानी से PF के पैसे को निकाल सकते हैं। मैं आपसे कहूँगा कि आप 1 अप्रैल से पहले पहले इस काम को कर लें, अभी भी आपके पास 31 मार्च तक का समय है। आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आप या तो EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं, या Umang App का भी सहारा ले सकते हैं।

UPI की मदद से PF का पैसा निकालने की स्टेप बाय स्टेप गाइड

आइए अब जानते हैं कि आखिर आपको PF का पैसा UPI की मदद से निकालना है तो आपको क्या करना चाहिए। आप पूरी प्रोसेस को अपने Mobile Phone पर अंजाम दे सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है।

  • सबसे पहले EPFO Portal या UMANG ऐप अपने फोन में ही ओपन करें।
  • UPI Withdrawal ऑप्शन का चुनाव करें।
  • जितना पैसा निकालना है, उस अमाउन्ट को भर दें।
  • UPI PIN डालकर वेरिफाई करें।
  • ऐसा करने के साथ ही मिनटों में पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाने वाला है।

इसके अलावा आप ATM की मदद से भी PF का पैसा निकाल सकते हैं, इसके लिए आपको ATM पर QR Cash ऑप्शन का चुनाव करके पैसा निकालना होगा। इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद ही आपको कैश के तौर पर भी पैसा मिल जाने वाला है।

आम लोगों को क्या फायदा होगा?

आइए अब जानते है कि आम नौकरीपेशा लोगों को इसका क्या फायदा होने वाला है। हम आपको एक एक करके इस नए प्रोसेस के सभी फायदे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कैसे यह मददगार होने वाला है।

अभी तक के लिए PF निकालने के लिए कई दिनों का इंतज़ार करना पड़ता था, अब ऐसा नहीं होने वाला है। मेडिकल इमरजेंसी में पैसा तुरंत ही आपको दिया जाने वाला है। PF ऑफिस जाने की कोई जरूरत नहीं होने वाली है, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। फ्रॉड और देरी की संभावना बेहद ही कम हो जाने वाली है। सब कुछ मोबाइल से ट्रैक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Resolved But Not Fixed.. Airtel से परेशान यूजर ने बना दी वेबसाइट, इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo