घर बैठे अंबानी जैसा करना चाहते हैं फ़ील..ये तरीका चुटकियों में बना डालेगा VIP, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स
अगर आप Jio या Vi के ग्राहक हैं तो आपके पास VIP फ़ील करने का एक बेहतरीन मौका है।
आप आसानी से घर बैठे VIP मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
देखें कैसे आपको घर बैठे VIP Mobile Number मिलने वाला है।
अक्सर लोग अपनी डेट ऑफ बर्थ, लकी नंबर, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन या किसी खास नंबर से मिलते जुलते ‘VIP या फैंसी’ मोबाइल नंबर खरीदना चाहते हैं, कुछ लोग तो अपने अनुसार ऐसा नंबर चुनते हैं जो उन्हें लकी फ़ील करवाता रहे। पहले ऐसे खास नंबर्स के लिए टेलीकॉम कंपनियों के ऑफिसों और दुकानों के चक्कर काटने पड़ते थे, कई बार तो दलालों को भारी रकम चुकाने के बाद आपको इस तरह के नंबर मिलते थे, लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और ट्रांसपेरेंट हो चुकी है। इस समय अगर आपको VIP Mobile Number खरीदना है तो उसके लिए आसान सी प्रक्रिया है। इस समय, दो प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) अपने यूज़र्स को सीधे अपने ऑफिसियल मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी पसंद के नंबर चुनने का मौका दे रही हैं, इस सिम कार्ड को कंपनी सीधे आपके घर के दरवाजे (Doorstep Delivery) पर डिलीवर भी कर रही है।
Surveyकितने में मिलते हैं ये VIP Number?
नंबर के टाइप के आधार पर इसकी कीमत तय की जाती है। अगर आप एक सामान्य चॉइस नंबर (Non-Premium) चुनते हैं, तो आपको महज लगभग 50 रुपये का बेसिक सिम चार्ज देना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप सुपर-एक्सक्लूसिव, रिपीटेड डिजिट्स या हाई-डिमांड वाले प्रीमियम VIP नंबर को चुनते हैं, तो इसकी कीमत 12,000 रुपये तक हो सकती है। आइए अब जानते हैं कि अगर आप Jio के ग्राहक हैं तो आपको कैसे ये VIP Mobile Number मिलने वाला है।
Jio यूज़र्स को कैसे मिलेगा VIP Mobile Number?
रिलायंस जियो से अपना लकी या फैंसी नंबर बुक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है।
- अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप ओपन करें।
- एप के होम पेज पर जाने के बाद आपको नीचे स्क्रॉल करके Quick Links सेक्शन पर जाना होगा, यहाँ आपको ‘Matching Number’ ऑप्शन मिलने वाला है, इसपर टैप करें।
- इस ऑप्शन के अंदर आने के बाद आपको अपने पसंदीदा नंबर (जैसे अपनी जन्मतिथि या कोई 4-5 अंकों का संयोजन) डालकर सर्च करना होगा। अगर मनचाहा नंबर सीधे न दिखे, तो ‘Looking for VIP Number?’ पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखने वाले उपलब्ध ऑप्शन्स में से अपना पसंदीदा नंबर चुनें।
- जरूरी वेरिफिकेशन डिटेल्स और अपना डिलीवरी पता यहाँ दर्ज करके बुकिंग पूरी करें। बुकिंग होते ही जियो का प्रतिनिधि सिम कार्ड सीधे आपके घर पहुंचा देगा।
Vi यूज़र्स को कैसे मिल सकता है VIP Mobile Number?
अगर आप वोडाफोन-आइडिया (Vi) के ग्राहक हैं तो आपके लिए भी प्रक्रिया कुछ ऐसी ही है, लेकिन एप अलग है।
- अपने फोन में MyVi ऐप ओपन करें।
- ऐप के मेन्यू में जाकर ‘VIP Number’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- सर्च बॉक्स में अपने पसंदीदा 3 से 4 अंक टाइप करें और सर्च करें।
- ऐप आपके सामने उपलब्ध नंबर्स की पूरी लिस्ट दिखा देगा, जिसमें मुफ्त (Free) ऑप्शन्स से लेकर प्रीमियम पेड VIP नंबर्स तक शामिल होंगे।
- अपनी पसंद का नंबर सेलेक्ट करें, अपना पिन कोड व डिलीवरी एड्रेस डालें और पेमेंट या बुकिंग कन्फर्म करें। Vi की टीम सिम आपके पते पर पहुंचा देगी।
यह भी पढ़ें: पुराना TV रिमोट फेंकने की गलती न करें! इन 4 तरीकों से घर में दोबारा आएगा काम
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
