पुराना TV रिमोट फेंकने की गलती न करें! इन 4 तरीकों से घर में दोबारा आएगा काम

HIGHLIGHTS

अब पुराना रिमोट भी आ सकेगा कई मायनो में आपके काम।

पुराने रिमोट को बनाएं अपने बच्चों का लर्निंग टूल।

DIY इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोजेक्ट में पुराने रिमोट के कई पार्ट्स इस्तेमाल करने तक के तरीके हैं शामिल।

पुराना TV रिमोट फेंकने की गलती न करें! इन 4 तरीकों से घर में दोबारा आएगा काम

जब भी हम अपने घर में नया टीवी या सेट-टॉप बॉक्स लगाते हैं, तो अक्सर हमारे टीवी का पुराना रिमोट यूं ही किसी कोने में पड़ा रहता है। रिमोट के काम न कर पाने के कारण हम उसे सीधे कबाड़ में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पुराना टीवी रिमोट पूरी तरह बेकार नहीं होता? इसके अंदर और बाहर मौजूद कई छोटे-छोटे पार्ट्स घर में अलग-अलग तरीके से काम आ सकते हैं। आज के हमारे इस आर्टिकल में पुराने TV रिमोट को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करने के 4 आसान तरीके बताए गए हैं। इनमें पुराने रिमोट को बच्चों के लिए लर्निंग टूल बनाने से लेकर DIY इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोजेक्ट में इसके पार्ट्स इस्तेमाल करने तक के तरीके शामिल हैं। चलिए इस बारे में हम आपको डिटेल में जानकारी देते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पुराने रिमोट को करें यूनिवर्सल रिमोट की तरह इस्तेमाल

अपने पुराने रिमोट को तुरंत फेंके नहीं, क्योंकि कई पुराने IR यानी Infrared रिमोट दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आप कुछ यूनिवर्सल रिमोट ऐप्स के जरिए अपने पुराने रिमोट को अलग-अलग डिवाइस के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से डिवाइस और रिमोट की कम्पैटिबिलिटी पर निर्भर करेगा। इसलिए पहले आपको अपने रिमोट की बैटरी चेक करनी होगी, और उसके बटन और सेंसर को साफ़ करना होगा। कई बार रिमोट सिर्फ बैटरी खत्म होने या बटन पर धूल जमने की वजह से काम नहीं करता। ऐसे में मामूली सफाई के बाद यह दोबारा चल सकता है।

बच्चों का लर्निंग टूल भी बन सकता है

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो खराब रिमोट उनके लिए एक बेहद आसान लर्निंग टूल बन सकता है। बच्चे वैसे भी रिमोट के बटन दबाने में काफी दिलचस्पी लेते हैं। ऐसे में खराब रिमोट उन्हें असली टीवी या सेट-टॉप बॉक्स के रिमोट से दूर रखने का एक एक बेजोड़ तरीका हो सकता है। हालांकि छोटे बच्चों को रिमोट देते समय उनकी निगरानी करना जरूरी है, क्योंकि इसके अंदर कई छोटे पार्ट्स होते हैं जिन्हें मुँह में डालकर आपका बच्चा चोकिंग जैसी समस्याओं में पड़ सकता है।

बनाइये DIY इलेक्ट्रॉनिक्स

अगर आप भी DIY इलेक्ट्रॉनिक्स या Arduino जैसे छोटे प्रोजेक्ट में दिलचस्पी रखते हैं तो पुराना रिमोट आपके काफी काम का हो सकता है। इसके अंदर आपको IR LED, रेसिस्टर्स, रबर बटन पैड और छोटा सर्किट बोर्ड जैसे अन्य पार्ट्स मिलते हैं। इन पार्ट्स को अलग करने के बाद आप इन्हें बेसिक इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिमोट के Rubber Button Pad का करें इस्तेमाल

पुराने रिमोट के अंदर लगा रबर बटन पैड भी काफी काम का हो सकता है। यह वही रबर शीट होती है जिस पर रिमोट के सारे बटन बने होते हैं। यह मटीरियल हाथ में पकड़ने पर काफी ग्रिप देता है। इसे छोटे सामान के नीचे लगाकर नॉन-स्लिप ग्रिप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे छोटा फोन स्टैंड, लैंप बेस या हिलने वाली छोटी चीज के नीचे इसे लगाया जा सकता है।

पुराने रिमोट को फेंकने से पहले करें यह ज़रूरी काम

पुराने रिमोट को दोबारा इस्तेमाल करने या खोलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले उसकी बैटरी को निकाल के अलग कर दें। अगर बैटरी लंबे समय तक रिमोट के अंदर पड़ी रहे तो उसके लीक होने का खतरा हो सकता है। पुराना टीवी रिमोट भले ही देखने में छोटा और बेकार लगे, लेकिन इसमें मौजूद पार्ट्स और मटीरियल पूरी तरह से नए हो सकते हैं और दोबारा इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इससे पैसे की बड़ी बचत भले न हो, लेकिन घर में पड़े बेकार सामान का काम निकल जाता है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2026: फोन, टीवी, वॉशिंग मशीन सब मिलेंगे बेहद सस्ते, इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile