अपने फोन से Internet Call कैसे करे?
By
Digit Hindi |
Updated on 17-Jun-2019
HIGHLIGHTS
आज हम आपको स्काइप के बारे में बता रहे हैं कि कैसे आप इस ऐप के ज़रिए इन्टरनेट कॉल कर सकते हैं.
अगर आप अपने फोन से इंटरनेट कॉल करना चाहते हैं लेकिन इसका तरीका नहीं जानते हैं तो आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं. आजकल इंटरनेट से कॉल करने का प्रचलन काफी चल रहा है. लोग एक देश से दूसरे देश, एक शहर से दूसरे शहर तक आराम से वीडियो कॉल्स करके अपने अपनों से बात कर सकते हैं उन्हें देख सकते हैं. इसके लिए लोग कई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. जैसे हम बात कर रहे हैं आज स्काइप ऐप के बारे में, इस ऐप के ज़रिए आप अपने दोस्तों से परिवार के सदस्यों से इंटरनेट के ज़रिए बात कर सकते हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
- स्काइप ऍप का इस्तेमाल करें. इसे आपके फोन में ड़ालने के लिए, ऍप्स डाउनलोडिंग पर हमारी गाइड़ पढ़ें.
- इसके लिए आपको सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है.
- सेंट्रल बटन को दबाकर होम स्क्रीन पर जाएं.
- मेनू आइकन दबाएं.
- स्काईप आइकॉन को ढूंढे और उसे खोलने के लिए दबाएं.
- सिलेक्ट कॉन्टैक्ट को दबाएं.
- कॉलिंग शुरू करने के लिए विडीओ आइकन को टैप करे.
- बधाई हो! अब आप अपने फोन से इंटरनेट कॉल्स कर सकते हैं.
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile



