WhatsApp पर चुटकियों में पाएं अपने सारे सरकारी डॉक्यूमेंट, देखें ये छोटा और आसान तरीका

WhatsApp पर चुटकियों में पाएं अपने सारे सरकारी डॉक्यूमेंट, देखें ये छोटा और आसान तरीका
HIGHLIGHTS

आप बिना किसी परेशानी के अपने सभी डॉक्यूमेंट्स व्हाट्सएप पर कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

यह व्हाट्सएप पर सरकार के MyGov Helpdesk की मदद से किया जाता है।

सबसे पहले आपको MyGov व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा जो 9013151515 है।

कितना गुस्सा आता है न जब अचानक आपको अपने डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ जाए और आपके पास आपका लैपटॉप न हो या डॉक्यूमेंट्स को ढूँढने का समय न हो? ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए? मेरे पास आपकी इस समस्या का एक उपाय है। क्या आप जानते हैं कि आप WhatsApp पर एक सिंगल क्लिक में अपने सारे डॉक्यूमेंट्स एक्सेस कर सकते हैं? आइए मैं आपको बताती हूँ आप यह कैसे कर सकते हैं।

WhatsApp पर डॉक्यूमेंट्स कैसे प्राप्त करें?

यहाँ मैं आपको बताऊँगी कि आप बिना किसी परेशानी के अपने सभी डॉक्यूमेंट्स व्हाट्सएप पर कैसे प्राप्त कर सकते हैं। यह व्हाट्सएप पर सरकार के MyGov Helpdesk की मदद से किया जाता है जो मेसेजिंग ऐप पर हमारे Digilocker डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस करने में मदद करता है। इन स्टेप्स को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें: Biggest Deal! लेटेस्ट iPhone मॉडल मिल रहा बेहद सस्ता, सेल खत्म होने से पहले कर दें ऑर्डर

  • सबसे पहले तो MyGov व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल पर सेव कर लें। वह नंबर 9013151515 है।
  • इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर MyGov नंबर खोजें और चैट शुरू करने के लिए उस पर क्लिक करें।
  • आगे, इस चैट पर “Hi”, “Namaste” या “DigiLocker” भेजें।
  • आपको भी उनकी तरफ से “Namaste” और दो क्लिक करने वाले टेक्स्ट बॉक्स देखने को मिलेंगे, जिनमें से एक Cowin सेवाओं के लिए होगा और दूसरा DigiLocker के लिए होगा।
  • यहाँ “DigiLocker Services” को चुनें।
  • इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका डिजिलॉकर अकाउंट है, तो “Yes” पर क्लिक करें।
  • अगर आपके पास डिजिलॉकर अकाउंट नहीं हैं तो “No” पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे एक नया अकाउंट बनाने और वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा। यह आप अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP के जरिए कर सकते हैं।
  • अगर आपने “Yes” पर क्लिक किया है, तब भी आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए OTP डालना होगा।
  • यह सबकुछ होने के बाद आप उन सभी डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं जो आपके डिजिलॉकर अकाउंट में सेव हैं। आप उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
WhatsApp

यह भी पढ़ें: iQOO Z7 से लेकर Redmi Note 13 तक ये हैं 5 धुरंधर 5G स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से कम

वर्तमान में आप व्हाट्सएप पर इन डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं: पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, CBSE कक्षा 10 का पसिंग सर्टिफिकेट, कक्षा 10 की मार्क शीट, कक्षा 12 की मार्क शीट, गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, दुपहिया गाड़ियों के लिए इन्श्योरेंस पॉलिसी और इन्श्योरेंस पॉलिसी डॉक्यूमेंट

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo