कैसे डिलीट करें TikTok एप्प पर अपना अकाउंट?

कैसे डिलीट करें TikTok एप्प पर अपना अकाउंट?
HIGHLIGHTS

भारत में TikTok यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है

मद्रास हाई कोर्ट ने भारत में टिकटोक एप्प को

प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से हटाने की मांग की है

आजकल हम देख रहे हैं कि TikTok एक ऐसे एप्प बन गया है, जिसपर आपको आम जनता से लेकर फिल्म स्टार भी देखने को मिल रहे हैं, आपको बता देते हैं कि पिछले कुछ समय में इस एप्प ने भारत जैसे देश में बहुत अधिक प्रसिद्धि प्राप्त की है। लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता देते हैं कि मद्रास हाई कोर्ट ने हाल ही में TikTok एप्प पर बैन लगाने की मांग की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है और इसके एक दिन बाद ही अब यह ख़बर भी सामने आ गई है कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कथित तौर पर Google और Apple को अपने ऐप स्टोर से चीनी वीडियो शेयरिंग एप्प TikTok हटाने के लिए कहा है। इस ऐप पर वर्तमान में 119 मिलियन यूजर्स एक्टिव हैं।
इसका मतलब है कि यह एक बड़ा विडियो शेयरिंग एप्प बन गया है। हालाँकि अब जब इसके बंद किये जाने की खबर आ रही हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर आप कैसे अपने अकाउंट को TikTok पर डिलीट कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे डिलीट करें TikTok अकाउंट?

कैसे डिलीट करें TikTok अकाउंट?

आपको बता देते हैं कि आप अगर आप टिकटोक के पुराने वर्जन पर हैं तो आपको अपने अकाउंट को डिलीट करने के लिए इनके कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करना होगा। हालाँकि अगर आप इस एप्प का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपके अकाउंट को डिलीट करने का ऑप्शन भी इसमें दिया गया है। नए वर्जन में यह ऑप्शन आपके लिए उपलब्ध है। हालाँकि सभी इसके बारे में नहीं जानते हैं कि आखिर वह अपने अकाउंट को टिकटोक पर कैसे डिलीट कर सकते हैं। हालाँकि इसके पहले कि हम आपको बताएं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, आपको बता देते हैं कि अगर आप अपने अकाउंट को डिलीट करते हैं तो यह परमानेंटली डिलीट हो जाने वाला है। हालाँकि आपके पास अपने अकाउंट को रिकवर करने के लिए 30 दिनों का समय है। हालाँकि इसके अलावा आपने एप्प के माध्यम से कुछ ख़रीदा है तो आप अपने अकाउंट को डिलीट करने के बाद किसी भी सेवा को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आइये अब जानते हैं ऐप को डिलीट करने के विषय में।
  1. सबसे पहले अपने TikTok एप्प पर जाएँ और बॉटम राईट कार्नर पर मौजूद अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद आपको ऊपर लेफ्ट कार्नर पर तीन छोटे डॉट नजर आने वाले हैं।
  3. इनपर आपको क्लिक करना होगा, जैसे ही आप ऐसा करते हैं।
  4. आप अकाउंट सेटिंग में पहुँच जाते हैं, यहाँ आपको एक अन्य ऑप्शन मैनेज अकाउंट मिलता है।
  5. यहाँ आपको आसानी से अपने अकाउंट को डिलीट करने के बारे में कुछ भी नहीं मिलता है।
  6. लेकिन जैसे ही आप मैनेज अकाउंट पर जाते हैं तो आपको इसी स्क्रीन पर अपने फोन नंबर और पासवर्ड के अलावा सबसे नीचे दिखा देता है ‘थिंकिंग अबाउट रेमूविंग योर अकाउंट’
  7. आपको इस पर क्लिक करना है, अब जब आप ऐसा कर देते हैं तो आप एक नई स्क्रीन पर चले जाते हैं।
  8. यहाँ आपसे पूछा जाता है कि क्या आप अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं।
  9. अब आपको कंटिन्यू पर क्लिक करना है।
  10. हालाँकि इसके पहले आपके पास एक वेरिफिकेशन कोड आता है, जिसे आपको यहाँ दर्ज करना होगा। 
  11. इसके बाद आपको कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा।
  12. जैसे ही आप ऐसा करते हैं आपका अकाउंट परमानेंटली डिलीट हो जाने वाला है।
आपको यह जानकारी जैसे लगी हमें नीचे कमेन्ट बॉक्स में जाकर जरुर बताएं, हालाँकि अगर आपके पास कुछ अन्य जानकारी इससे जुड़ी है तो उसे आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं, अगर वह जानकारी यूजफुल हुई तो हम इसे जरुर अपने अगले लेख में शामिल करने वाले हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo