Zepp Health ने भारत में Amazfit GTR Mini की घोषणा की है। यह एक राउंड-डायल स्मार्टवॉच है और इसमें हेल्थ और फिटनेस फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकर और कई स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। चलिए जानते हैं Amazfit GTR Mini के बाकी खास फीचर्स के बारे में:
1. Amazfit GTR मिनी चमकदार चेसिस से घिरे एक गोल डायल के साथ आता है। इसे एक सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है जो Apple वॉच स्ट्रैप के डिजाइन जैसा दिखता है। स्मार्टवॉच का वजन 24.6 ग्राम है और इसमें 5 एटीएम वॉटर रेसिस्टेंस (50 मीटर तक) सपोर्ट दिया गया है।
2. GTR Mini की डिस्प्ले किनारे कर्व्ड हैं। इसका स्क्रीन साइज़ 1.28 इंच है और यह AMOLED डिस्प्ले जिसकी पिक्सल डेंसिटी 326 PPI है। आप बैकग्राउन्ड को 80+ वॉच फेस की मदद से कास्टमाइज़ कर सकते हैं।
3. वॉच में आपको 24×7 हार्ट रेट लॉगिंग, ब्लड-ऑक्सीजन सेचुरेशन काउन्ट, स्ट्रेस और स्लीप हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आप एक सिंगल बटन के क्लिक में ये तीनों काम कर सकते हैं। इस ऑप्शन को वन-टैप मेसजरींग कहा गया है। आप 120 स्पोर्ट्स मॉड्स को भी ट्रैक कर सकते हैं।
4. GTR Mini को GPS फ़ंक्शनेलिटी का साथ दिया गया है और यह सर्क्यूलर्ली-पोलराइज्ड GPS अंटेना टेक्नॉलोजी के साथ आता है।
5. Amazfit का दावा है कि GTR Mini को 14 दिन तक रेगुलर यूज के सहट चलाया जा सकता है और अगर आप बैटरी सेवर मोड को इनबेल कर देते हैं तो 21 दिनों की बैटरी लाइफ पा सकते हैं।
Amazfit GTR Mini की कीमत
Amazfit GTR Mini की कीमत 10,999 रुपये है और इसे Amazon India पर सेल किया जाएगा। अभी सेल की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।