पूरी फैमिली के लिए Jio लाया है धमाका प्लान, मिलेंगे फ्री OTT बेनेफिट, डेटा, कॉलिंग जैसे धांसू लाभ वो भी पूरे साल
रिलायन्स जियो अपने यूजर्स के लिए एक बढ़िया फैमिली प्लान लेकर आया है
फैमिली पैक के लिए आपको कम से कम 599 रुपये खर्च करने होंगे
इस प्लान में ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है

अगर आप रिलायन्स जियो के ग्राहक हैं तो बता दें, कि ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। क्योंकि ये टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार पोस्टपेड प्लान लेकर आई है जो कि एक फैमिली पैक है। यह एक ऐसा पैक है जो आपके पूरे परिवार के लिए डेटा, कॉलिंग और OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे बढ़िया बेनेफिट्स ऑफर करता है। अगर आप जियो के यह रिचार्ज प्लान सब्सक्राइब करते हैं, तो आपके साथ-साथ परिवार के दो अन्य सदस्य भी इसके बेनेफिट्स का आनंद उठा सकेंगे। आइए पूरे प्लान के बारे में डिटेल में जानें।
फैमिली पैक के लिए आपको कम से कम 599 रुपये खर्च करने होंगे। साथ ही फैमिली के दूसरे प्लान को भी शामिल कर सकेंगे।

Jio Rs 599 Plan
जियो के 599 रुपये वाले प्लान में आपको 100GB इंटरनेट डेटा मिल जाता है। डेटा खत्म होने पर हर 1GB के लिए 10 रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा इस रिचार्ज के साथ आपको 200GB डेटा रोलओवर भी मिलेगा। इतना ही नहीं, प्लान में 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि यह आपको पूरे एक साल के लिए Netflix और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।
Jio Rs 799 Plan
जियो का यह प्लान एक साल की वैधता के साथ आता है और इसमें आपको 150GB डेटा मिलता है। इस प्लान को दो यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

Jio Rs 999 Plan
इस प्लान में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसमें घर के चार लोगों को ऐड किया जा सकता है। यह प्लान अनलिमिडेट कॉलिंग और डेली के साथ आता है। साथ ही इस प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
यह प्लान भी आपको OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है। इस प्लान में फैमिली एक चार सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। प्लान में अनलिमिडेट कॉलिंग और डेली डेटा की सुविधा मिलती है। प्रतिदिन 100 SMS और OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्लान में शामिल है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile