BSNL यूजर्स आज ही एक्टिवेट कर लें VoLTE, बस एक SMS से हो जाएगा काम, फिर कर पाएंगे HD कॉल

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL इस साल कमर कस कर तैयार है. इस साल यूजर्स को BSNL 4G की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी. ज्यादातर जगहों पर ट्रायल बेसिस पर BSNL 4G की सर्विस शुरू हो गई है. इस साल तक देश के ज्यादातर हिस्सों में BSNL 4G की सर्विस शुरू होने की उम्मीद है. लेकिन, अगर आपके यहां BSNL 4G की सर्विस मिलने लगी है तो आप कई बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं.

BSNL 4G के लिए आपको बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी कम पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी के हजारों साइट अभी से ऑपरेशनल हो गए हैं. ऐसे में BSNL 4G के साथ आपको VoLTE का भी फायदा मिलेगा. VoLTE यानी वॉयस-ऑवर LTE कॉलिंग सपोर्ट के साथ यूजर्स 4G नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं.

इसके अलावा यूजर्स को हाई-स्पीड और लो-लेटेंसी वायरलेस इंटरनेट का भी सपोर्ट दिया जाता है. लेकिन, अगर आप BSNL 4G यूजर हैं लेकिन अभी तक VoLTE कॉलिंग को एनेबल नहीं किया है तो आपको इसे तुरंत एक्टिवेट करने की जरूरत है. यहां पर आपको BSNL में VoLTE एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं.

BSNL यूजर्स अगर आपके एरिया में भी 4G काम कर रहा है तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर यूजर्स के लिए VoLTE डिफॉल्ट तौर पर एनेबल होता है. लेकिन, कई यूजर्स को इसे मैनुअली भी एनेबल करने की जरूरत होती है. अगर आपके मोबाइल में अभी तक BSNL VoLTE एक्टिवेट नहीं है तो आप आसानी से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं.

ऐसे करें BSNL VoLTE एक्टिवेट

BSNL VoLTE एक्टिवेट करने के लिए आपको "ACTVOLTE" लिखकर 53733 पर सेंड करना होगा. इसके बाद आपके मोबाइल पर VoLTE एनेबल हो जाएगा. यह तरीका Android और iOS दोनों के लिए काम करता है. इसके बाद आप BSNL VoLTE सर्विस का फायदा ले सकते हैं.

BSNL VoLTE के क्या फायदे?

आपको बता दें कि अगर 4G कवरेज बढ़िया मिल रहा है तो VoLTE के जरिए ही कॉल जाएगी. लेकिन, नेटवर्क कमजोर होने की स्थिति में या 2G या 3G नेटवर्क मिलने पर यह ऑटोमैटिकली नॉर्मल कॉल में बदल जाएगा. VoLTE के साथ अच्छी बात है कि आप HD क्वालिटी में कॉल कर सकते हैं. किसी कॉल के दौरान डेटा बंद नहीं होता है जबकि 2G या 3G नेटवर्क में कॉल आने पर डेटा बंद हो जाता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles